Smartphone Tips: एंड्रॉइड फोन में समय-समय पर Cache को क्लीन करना क्यों जरूरी?

Smartphone Tips: फोन में Cache को कब साफ करना चाहिए और ऐसा करना क्यों जरूरी है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Smartphone Tips and tricks, how to clear the cache on your android, how to clear cache on android phone, cache, Android phone cache, android phone
विज्ञापन

Smartphone Tips: आजकल हर किसी के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। ज्यादातर काम फोन के जरिए आसानी से घर बैठे ऑनलाइन हो जाते हैं। इंटरनेट पर कुछ सर्च करना हो या फिर तस्वीर लेना हो, इसके लिए फोन के जरिया बन चुका है। कई जरूरी दस्तावेजों से लेकर तस्वीरों से भी हमारा फोन का स्टोरेज भर जाता है, जिससे फोन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना फोन समय-समय पर क्लीन जरूर कर लें। आइए जानते हैं कि फोन के Cache और स्टोरेज को कैसे क्लीन करना चाहिए? साथ ही इसे न करने पर क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

एंड्रॉइड फोन पर Cache को साफ करना जरूरी

अपने फोन में Cache को साफ जरूर कर लें। इससे आपके फोन की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। साथ ही ऐप्स या फोन से जुड़ी कोई समस्या भी ठीक होने में मदद मिलेगी। समय-समय पर फोन में Cache को साफ जरूर करना चाहिए। फोन के स्टोरेज स्पेस को भी क्लीन कर लेना फोन को अधिक बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

फोन में हो सकती हैं ऐसी समस्याएं

  1. फोन का हैंग होना।
  2. फोन में धीमी लोडिंग होना।
  3. फोन का स्लो काम करना।
  4. फोटो क्लिक न होना।
  5. ऐप्स का धीरे-धीरे काम करना।

कब Cache को साफ करना जरूरी?

फोन में अगर कई तरह की समस्याएं जैसे- धीरे काम करना, ऐप्स या सर्च लोडिंग का स्लो होना आदि तो आप को Cache को साफ कर लेना चाहिए। कैश (Cache) एक अस्थायी स्टोरेज स्थान है जिसका इस्तेमाल ऐप्स उस डेटा को संग्रहीत करने के लिए करते हैं जिसे उन्हें तुरंत एक्सेस करने की जरूरत होती है। फोन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और स्टोरेज स्पेस खाली करने के लिए Cache को क्लीन करना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

कैसे क्लीन करें Cache?

  • अपने एंड्रॉइड फोन में कैश साफ करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं।
  • इसके बाद आपको सेटिंग्स में ऐप्स का ऑप्शन शो होगा।
  • इसके बाद ऐप को चुनें और स्टोरेज पर क्लिक करें।
  • यहां से कैश को सफ करने का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके Clear कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ