Smartphone Tips: कीपैड के दौर से अब जमाना टच स्क्रीन पर आ चुका है। पुराने कीपैड फोन की तुलना में बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाले स्मार्टफोन आज के समय में ज्यादातर हाथों में देखने को मिलते हैं। इसका इस्तेमाल सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं बल्कि खुद को एंटरटेन करने के लिए भी किया जाता है। हर मामलों में स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ चुकी है और इस वजह से कहीं न कहीं फोन पर भी अधिक जोर पड़ने लगा है। साथ ही हैंग होने जैसी समस्या भी होने लगती है, जिससे छुटकारा पाना उस वक्त आसान नहीं लगता है।

अगर आप भी अपने फोन में होने वाली हैंग की समस्या से काफी परेशान हैं तो इससे तंग आने से बेहतर है कि आप कुछ टिप्स को अपना लें। आज हम आपके लिए स्मार्टफोन के कुछ टिप्स (Smartphone Tips and Tricks) लेकर आए हैं जिससे फोन की हैंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे हैंग फोन से छुटकारा पाया जा सकता है।

हैवी फाइल्स को कहें बाय-बाय

बार-बार फोन हैंग (Phone Hang Solution) होने की सबसे बड़ी समस्या उसमें मौजूद हैवी फाइल्स भी होती है। अगर आपके फोन में कई मीडिया फाइल्स जैसे- फोटो, वीडियो आदि हैं तो फोन में हैंग होने जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल, हैवी फाइल्स से काफी स्पेस कवर होता है और फिर हैंग जैसी समस्या आने लगती है। इसलिए जिन फोटो, वीडियो या फाइल्स की जरूरत ना हो तो उन्हें डिलीट जरूर कर दें।

समय-समय पर फोन को करें क्लीन

अपने फोन से गैर-जरूरी हैवी फाइल्स को हटाने के साथ ही समय-समय पर फोन को क्लीन जरूर कर लें। कई ऐप्स क्लीनर हैं जिनसे फोन में जंक फाइल्स और अन्य गैर जरूरी डेटा को हटाया जा सकता है। इससे भी फोन में हैंग की समस्या को दूर किया जा सकता है।

गैर-जरूरी ऐप्स को करें डिलीट

अक्सर फोन में कई ऐप्स ऐसे होते हैं जिनकी जरूरत तो नहीं होती लेकिन वो कहीं न कहीं हमारे फोन में अपनी जगह बनाएं होते हैं। सरल भाषा में कहें तो आप अपने फोन में किसी ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं जिसकी जरूरत उस वक्त होती है लेकिन बाद में वो हमारे काम का नहीं होता और फिर भी फोन (Phone Hang Avoid Tips) में इंस्टॉल रहते हैं। ऐसे ऐप्स को अपने फोन से हटा देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपका काम किसी ऐप्स को फोन में रखे बिना भी वेबसाइट के माध्यम से हो जाता है तो उसे भी अपने फोन से डिलीट कर दें। इस तरह से फोन का स्पेस फ्री होगा और हैंग की समस्या भी दूर हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ