Smartphone Tips: फोन की ये 3 खतरनाक सेटिंग अभी ऑफ कर लें, स्टेप बाय स्टेप जानें प्रोसेस

Smartphone Tips and Tricks: अगर आप भी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो अभी ये 3 सेटिंग बदल लें नहीं तो आपका डेटा और लोकेशन ट्रैक हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानें…

Smartphone Tips and Tricks
विज्ञापन

Smartphone Tips and Tricks: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐसी सेटिंग्स ऑन छोड़ देते हैं, जो हमारी प्राइवेसी और डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। ये सेटिंग्स न केवल आपका डेटा लीक कर सकती हैं, बल्कि हैकिंग का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आपको अभी ये कुछ सेटिंग्स ऑफ कर देनी चाहिए। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कौन-सी वो तीन सेटिंग्स हैं को अभी आपको बदल लेनी चाहिए। चलिए जानें…

Delete Advertising ID

जब भी आप अपने एंड्राइड फोन में फर्स्ट टाइम गूगल ID के साथ लॉगिन करते हैं तो आप से काफी सारी परमिशन मांगी जाती हैं जहां आप अनजाने में Ads डेटा शेयर ऑप्शन भी ऑन कर देते हैं और एडवरटाइजिंग के लिए अपना डेटा शेयर कर देते हैं। अगर आपने भी ऐसा कुछ कर दिया है तो अब चिंता न करें। फोन की सेटिंग में जाएं। इसके बाद गूगल पर क्लिक करें और यहां से एड्स वाले ऑप्शन में जाकर Delete Advertising ID को डिलीट कर दें। बस इतना करते ही अब आपका डेटा एडवरटाइजिंग कंपनियों को नहीं जाएगा।

Advertisment

Web Activity

दूसरी सेटिंग भी गूगल के अंदर ही छिपी हुई है जहां से आप अपने सर्च रिजल्ट के बेस पर दिखने वाले ADs को बंद कर सकते हैं। आपने नोटिस किया होगा कि जैसे ही आप कुछ गूगल पर सर्च करते हैं तो इसके कुछ ही देर बाद उससे जुड़ी एड्स हमें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिखने लगती हैं। इसलिए आपको अभी इस ऑप्शन को भी ऑफ कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और गूगल के ऑप्शन पर जाकर डेटा एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद वेब एक्टिविटी पर क्लिक करें और यहां से इस ऑप्शन को बंद कर दें।

Location Activity

ये तो अक्सर सुनने को मिलता है कि आपका फोन आपको 24 घंटे ट्रैक कर रहा है। कहीं न कहीं ये सही भी है क्योंकि कई ऐसे ऐप्स हैं जो ओपन होते ही लोकेशन सर्विस का यूज करते हैं लेकिन इससे आपको ट्रैक किया जा सकता है। इसलिए अभी फोन की सेटिंग में जाकर गूगल ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद फिर से डेटा एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां थोड़ा स्क्रॉल करें और लोकेशन एक्टिविटी ऑप्शन को ऑफ कर दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ