POCO M6 Pro 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

POCO M6 Pro 5G Launch Date in India: अगस्त में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं, जिनमें पोको भी अपने फोन को शामिल करने की तैयारी में है। पोको इंडिया ने एम6 प्रो 5जी की भारत में लाने की पुष्टी कर दी है। साथ ही लॉन्च डेट की भी पुष्टी कर दी है। डेट के साथ कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है जिससे फोन के कलर और डिजाइन का पता चल रहा है। आइए पोको एम6 प्रो 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत में किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर पोको का एम6 प्रो आने के लिए तैयार है। Xiaomi के उप-ब्रांड, पोको की ओर से पोको एम6 प्रो 5जी की पुष्टि की गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भारत में पोको एम6 प्रो 5जी को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
🚀 Unleash the Speedverse with the #POCOM6PRO5G that takes you Beyond Limits 🚀, experience the next level of speed and performance. ⚡
Launching on 5th August at 12pm on Flipkart
Save the link https://t.co/DqXkUloIvX#IntoThe5GSpeedverse pic.twitter.com/ACnCddMNRP
— POCO India (@IndiaPOCO) August 2, 2023
आगामी पोको M6 5G कनेक्टिविटी के साथ आने के लिए तैयार है। इसकी लॉन्च डेट को पोको इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है।
इसके अलावा पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए पोको एम6 प्रो 5जी का टीजर शेयर किया है। अभी तक शेयर हुए टीजर वीडियो और पोस्टर से 5जी कनेक्टिविटी का पता चला है, लेकिन किसी भी अन्य स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Fasten your seatbelts – The POCO M6 PRO 5G is here to redefine speed and connectivity! 🏎️📶 Be at the forefront of innovation on 5th August! ⚡
Launching on 5th August at 12pm on Flipkart
Save the link 👉 https://t.co/xBMqOjadWE#IntoThe5GSpeedverse #POCOM6PRO5G pic.twitter.com/uh5tFAKZ8y
— Himanshu Tandon (@HimanshuT_19) August 2, 2023
Xiaomiui की रिपोर्ट की मानें तो पोको एम6 प्रो 5G फोन 6.79-इंच IPS LCD पैनल के साथ होगा, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर है। इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फिलहाल, फोन के फीचर्स के बारे में कोई भी पुष्टी नहीं की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: