OnePlus Nord CE 4 Lite Amazon Discount: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ आए, तो OnePlus Nord CE 4 Lite 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अमेजन पर इस फोन को डिस्काउंट प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन बाजार में OnePlus अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है। हालांकि, कंपनी अपने यूजर के लिए एक सस्ता लेकिन प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन का ऑप्शन भी देती है।
हम OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की बात कर रहे हैं, जो कंपनी का दमदार डिवाइस है। ये खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो किफायती कीमत में कमाल के फीचर्स चाहते हैं। Nord CE 4 Lite 5G में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार बैटरी और बेहतरीन डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। बता दें कि ये फोन अमेजन पर डिस्काउंटेड प्राइज के साथ लिस्ट किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कम हो गई कीमत?
OnePlus के इस फोन को अमेजन पर कम कीमत में लिस्ट किया गया है। बता दें कि इस फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसे अमेजन पर केवल 17,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कि फोन पर आपको 3000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 15,850 रुपये तक बोनस डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है। बता दें कि ये ऑफर फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को एक प्रीमियम लुक और फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। इस फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे आपको स्मूथ विजुअल्स और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस डिस्प्ले में FHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है, जो यूजर को ब्राइट और कलरफुल व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक बेहतरीन चिपसेट है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।
कैमरा फीचर
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे आपको क्लियर और नेचुरल फोटो क्लिक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फोन के कैमरे में कई एडवांस्ड फीचर्स जैसे नाइट मोड, AI एन्हांसमेंट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus ने इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
अन्य फीचर्स
ये डिवाइस Android 13 बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है, जो स्मूथ और कस्टमाइजेबल यूजर एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी और IP54 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग की भी सुविधा है।
यह भी पढ़ें – Reuse Your Old Phone: इन 8 तरीकों से यूज करें अपना पुराना फोन; तीसरा वाला तो सबसे कमाल!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
15 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
17 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
18 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
20 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines