Microsoft Layoffs 2025: एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट ने खराब परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को टारगेट करते हुए छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आई Business Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही छंटनी होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने अफेक्टेड कर्मचारियों की सटीक जानकारी नहीं दी है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी का फोकस हाई परफार्मिंग टैलेंट को ढूंढ़ने पर है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब कर्मचारी परफॉर्मेंस एक्सपेक्टेशंस को पूरा नहीं करते, तो कार्रवाई की जाती है।
परफॉर्मेंस बेस्ड छंटनी के बाद होगी भर्ती?
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह छंटनी सभी लेवल के Employees को एफेक्ट करेगी, जिसमें 80वें लेवल तक का सीनियर स्टाफ भी शामिल है। यह कदम सुरक्षा प्रभाग सहित कई विभागों पर असर डाल सकता है। हालांकि, प्रवक्ता ने बताया है कि परफॉर्मेंस बेस्ड छंटनी के बाद खाली हुए पदों को अक्सर नए कर्मचारियों से भरा जाता है, जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता। जानकारी के मुताबिक, 2024 के मिड तक, Microsoft ने दुनिया भर में लगभग 2 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale से पहले iPhone 16 और 16 Plus की गिरी कीमत, मिस न करें ये बेस्ट डील!
कंपनी ने अपनाई वर्कफोर्स रिस्ट्रक्चरिंग स्ट्रेटेजी
Microsoft के CEO सत्य नडेला ने लंबे समय से वर्कफोर्स रिस्ट्रक्चरिंग स्ट्रेटेजी अपनाई है। 2014 में नडेला के कार्यभार संभालने के बाद 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। इसके बाद 2023 में Xbox और अन्य डिवीजन से 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला गया था।
पिछले साल भी गई थी हजारों कर्मचारियों की नौकरी
यही नहीं पिछले साल 2024 की शुरुआत में Activision Blizzard के एक्वीजीशन के बाद, गेमिंग डिवीजन में 2 हजार और बाद में Azure क्लाउड सर्विस डिवीजन में 1 हजार लोगों को नौकरी से निकाला था। इसके अलावा, सितंबर 2024 में Xbox डिवीजन में 650 लोगों की नौकरी गई।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines