हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/Facebook यूजर्स के लिए गुडन्यूज! हर महीने कमा सकते हैं 2 लाख 78 हजार, Creator Fast Track हुआ लॉन्च
गैजेट्स
Facebook यूजर्स के लिए गुडन्यूज! हर महीने कमा सकते हैं 2 लाख 78 हजार, Creator Fast Track हुआ लॉन्च
क्या अब Facebook चलाकर भी पक्की कमाई हो सकती है? कंपनी ने नया Creator Fast Track प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें हर महीने हजारों डॉलर तक कमाने का मौका मिल रहा है. जानिए कौन उठा सकता है इसका फायदा और कैसे करें अप्लाई.
Facebook ने लॉन्च किया Creator Fast Track. (Photo-Meta)
Share :
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
क्रिएटर फास्ट ट्रैक प्रोग्राम की मुख्य बातें
Meta के Facebook ने 'Creator Fast Track' प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य क्रिएटर्स को तेजी से बढ़ने और कमाई करने में मदद करना है।
यह प्रोग्राम योग्य क्रिएटर्स को तीन महीने तक गारंटीड कमाई और रील्स के लिए अधिक रीच प्रदान करेगा।
जिन क्रिएटर्स के Instagram, TikTok या YouTube पर 1 लाख फॉलोअर्स हैं, वे $1,000 प्रति माह कमा सकते हैं, जबकि 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले $3,000 प्रति माह तक कमा सकते हैं।
Facebook's Creator Fast Track Program: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया से कमाई बढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Meta के Facebook ने Creator Fast Track नाम का नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और कमाने का मौका देता है. इस पहल के तहत कंपनी तीन महीने तक गारंटीड कमाई और ज्यादा रीच का वादा कर रही है, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के क्रिएटर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है.
क्या है Creator Fast Track प्रोग्राम
Facebook का यह नया प्रोग्राम खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है, जो प्लेटफॉर्म पर नए हैं या फिर दोबारा एक्टिव होना चाहते हैं. इसका मकसद क्रिएटर्स को जल्दी ऑडियंस बनाने में मदद करना है. इसके तहत योग्य रील्स को ज्यादा रीच दी जाएगी, जिससे फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकें. साथ ही, तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट भी दी जाएगी.
कितनी होगी कमाई, किसे मिलेगा फायदा
इस प्रोग्राम में कमाई आपके फॉलोअर्स पर निर्भर करती है. जिन क्रिएटर्स के Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने 1,000 डॉलर मिल सकते हैं. वहीं, जिनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने 3,000 डॉलर (लगभगा 2 लाख 78 हजार) तक कमा सकते हैं. इसके अलावा, पार्टिसिपेंट्स को Facebook Content Monetization का एक्सेस भी मिल जाता है, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी कमाई जारी रह सकती है.
Facebook का क्रिएटर इकोनॉमी पर फोकस
Facebook ने बताया कि वह लगातार क्रिएटर इकोनॉमी में इनवेस्टमेंट बढ़ा रहा है. साल 2025 में कंपनी ने करीब 3 बिलियन डॉलर क्रिएटर्स को दिए, जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है. इनमें से 60% कमाई Reels से हुई, जबकि बाकी कमाई स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट से आई. साथ ही, 10,000 डॉलर से ज्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स की संख्या में भी 30% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.
कमाई के नए तरीके और मौके
Meta का कहना है कि अब कमाई सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं है. क्रिएटर्स शॉर्ट और लॉन्ग वीडियो, स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं. इसका मतलब है कि हर तरह के कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए अब कमाई के नए रास्ते खुल गए हैं.
Photo-Meta
नए मैट्रिक्स से मिलेगा बेहतर कंट्रोल
क्रिएटर्स की मदद के लिए Facebook ने कुछ नए मैट्रिक्स भी पेश किए हैं. इसमें Qualified Views शामिल हैं, जो बताते हैं कि कौन-से व्यूज से कमाई होगी. Earnings Rate से यह समझ आता है कि हर 1,000 व्यूज पर कितनी कमाई हो रही है. वहीं Non-Qualified Views यह बताता है कि किन वजहों से कुछ व्यूज से कमाई नहीं हो पाती. इससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट को और बेहतर बना सकते हैं.
Photo-Meta
इस प्रोग्राम से कैसे जुड़े?
Facebook Content Monetization फिलहाल इनवाइट-ओनली है, यानी हर कोई सीधे इसमें शामिल नहीं हो सकता. हालांकि, जो क्रिएटर्स इसमें रुचि रखते हैं, वे अपने मोबाइल ऐप के Professional Dashboard में जाकर Monetization टैब के अंदर Content Monetization सेक्शन में Interest Form भर सकते हैं. इससे उन्हें भविष्य में इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है.
Facebook’s Creator Fast Track Program: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया से कमाई बढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Meta के Facebook ने Creator Fast Track नाम का नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और कमाने का मौका देता है. इस पहल के तहत कंपनी तीन महीने तक गारंटीड कमाई और ज्यादा रीच का वादा कर रही है, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के क्रिएटर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है.
क्या है Creator Fast Track प्रोग्राम
Facebook का यह नया प्रोग्राम खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है, जो प्लेटफॉर्म पर नए हैं या फिर दोबारा एक्टिव होना चाहते हैं. इसका मकसद क्रिएटर्स को जल्दी ऑडियंस बनाने में मदद करना है. इसके तहत योग्य रील्स को ज्यादा रीच दी जाएगी, जिससे फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकें. साथ ही, तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट भी दी जाएगी.
---विज्ञापन---