SAMSUNG Galaxy S23 FE Discount Offer: अगर आपने भी फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल को मिस कर दिया है तो चिंता न करें। दरअसल कंपनी ने ऑफर्स को 7 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया है। यानी आप उन सभी ऑफर्स का मजा अभी भी ले सकते हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट Samsung के Galaxy S23 FE स्मार्टफोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है, जिसमें आप इस प्रीमियम डिवाइस को 47,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
हां ये बिलकुल सच है…सैमसंग का यह स्मार्टफोन अपने दमदार फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। अगर आप एक प्रीमियम और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। फ्लिपकार्ट पर यह खास ऑफर आपके लिए Galaxy S23 FE को किफायती कीमत में खरीदने का शानदार चांस है। चलिए जानें ये खास ऑफर…
SAMSUNG Galaxy S23 FE पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट पर इस वक्त सैमसंग का Galaxy S23 FE बिना किसी ऑफर के सिर्फ 32,999 रुपये में लिस्टेड है जबकि इसका लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये है। ओवरऑल देखें तो फोन पर कंपनी सीधे 47 हजार रुपये की छूट दे रही है जो इस डील को सबसे खास बना देता है।
इतना ही नहीं आप फोन को No cost EMI पर 5,500 रुपये मंथली इंस्टॉलमेंट पर भी खरीद सकते हैं जो इस डील को और भी बेहतर बना देता है। ऑफर अभी यहीं खत्म नहीं हुआ…कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जहां से आप अपने पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से 10 से 20 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। चलिए अब इस फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
SAMSUNG Galaxy S23 FE के फीचर्स
गैलेक्सी S23 FE के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह सैमसंग का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जो सरे गैलेक्सी AI फीचर्स ऑफर करता है, जिसमें सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, इंटरप्रेटर और फोटो असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो यूजर्स को AI का इस्तेमाल करके फोटो एडिट करने और उन्हें फिर से बेहतर करने की सुविधा देती है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोन में 6.4 इंच की OLED स्क्रीन है जिसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है और यह स्मार्टफोन Exynos 2200 SoC पर बेस्ड है जिसमें 8 GB RAM और 128/256 GB की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में पीछे की तरफ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 8 MP टेलीफोटो जूम लेंस है।
वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं
ज़्यादा महंगे सैमसंग फोन की तरह ही, गैलेक्सी S23 FE में प्रीमियम ग्लास-मेटल डिजाइन है और डिवाइस वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड है। इसमें वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी हैं और यह USB-C पोर्ट के जरिए 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
9 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
10 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
12 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
14 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
16 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines