Flipkart Delivered iPhone 14 instead of iPhone 13: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सीजन (Flipkart Festive Season Sale) जारी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ खरीदा जा सकता है। हाल ही में प्लेटफॉर्म पर चल रही फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) खत्म हुई है जिसमें काफी कम कीमत में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स बेचे गए।
हालांकि, इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां ग्राहकों के हाथ ऑर्डर (Flipkart Delivered Wrong Order) किया गया सामान नहीं बल्कि कुछ और ही पहुंच रहा था। ऐसे में सबसे ज्यादा मामले आईफोन से संबंधित मिले। ऐसा ही कुछ एक और नया किस्सा सामने आया है जिसमें एक शख्स ने आईफोन 13 (iPhone 13) ऑर्डर किया लेकिन उसके पास आईफोन 14 (iPhone 14) डिलीवर हुआ।
अभी पढ़ें – Xiaomi Smart Band 7 Pro में कई तगड़े फीचर्स मौजूद, जानें कीमत समेत सबकुछ
आईफोन 13 की जगह मिला आईफोन 14
जी हां, फ्लिपकार्ट से एक शख्स ने आईफोन 13 की बुकिंग की थी, जब उसके पास ऑर्डर की डिलीवरी हुई तो उसके पास आईफोन 14 का ऑर्डर आया। इसके बारे में एक शख्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ट्वीट कर दी गलत डिलीवरी की जानकारी
फ्लिपकार्ट की ओर से आए गलत डिलीवरी की जानकारी Ashwin Hegde ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। अश्वीन ने बताया कि उसके एक फॉलोअर ने 50 हजार रुपये में आइफोन 13 को ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में उसे आईफोन 14 मिल गया।
इस ट्वीट में अश्वीन ने दो तस्वीर साझा की, जिसमें एक में ऑर्डर किए गए आईफोन 13 की डिटेल्स लिखी हैं, तो दूसरे में आइफोन 14 का बॉक्स दिख रहा है। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि “मेरे एक फॉलोअर ने फ्लिपकार्ट से आईफोन 13 का ऑर्डर दिया लेकिन उसे 13 की जगह आईफोन 14 मिला।”
अभी पढ़ें – 5G Smartphone Buying Tips: खरीदना है 5जी स्मार्टफोन? ध्यान रखें ये बातें
काफी वायरल हो रही है ये ट्वीट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 13 के बदले आईफोन 14 मिलने वाली इस ट्वीट को ट्विटर पर काफी वायरल किया जा रहा है। इस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। सिर्फ दो दिनों में इस ट्वीट को 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। इतना ही नहीं इस पर लोग मीम्स बनाते भी नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 पर सामना आया बड़ा अपडेट अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
31 mins agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
19 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines