Google Pixel 8a Price Drop: Pixel 9a इस महीने लॉन्च हो सकता है, इससे पहले ही इस सीरीज का मौजूदा मॉडल Google Pixel 8a सस्ता हो गया है। हालांकि Google ने नए Pixel के लॉन्च के बारे में कोई डेट कंफर्म नहीं की है, फिर भी कुछ लीक्स ने फोन की कीमत कंफर्म की है। इसके अलावा लीक्स में फोन के हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने आए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 9a को इस बार अपने पिछले मॉडल की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में Tensor G4 प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा हो सकता है। इस नए डिवाइस के लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट की बिग बचत डेज सेल में अब Google Pixel 8a बिना किसी ऑफर के 15 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। चलिए इस खास डील के बारे में जानें…
Google Pixel 8a पर खास डिस्काउंट ऑफर
गूगल का ये फोन कंपनी ने 52,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 37,999 रुपये अपना बना सकते हैं। UPI पेमेंट के जरिये फोन खरीदने पर आप 2 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं। जबकि Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ आप 5% तक Unlimited कैशबैक ले सकते हैं। यही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप पुराने फोन की कंडीशन पर 20 से 25 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
क्या अभी Google Pixel 8a खरीदना सही?
Google Pixel 9a में अपग्रेडेड फीचर्स दिए जा सकते हैं, लेकिन दिए गए डिस्काउंटेड प्राइस पर अभी Pixel 8a भी एक बेस्ट डिवाइस है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। Pixel 8a में Google Tensor G3 चिप है जिसे 8GB रैम के साथ पेश किया गया था, जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस और एडवांस AI फीचर्स ऑफर करता है।
फोटोग्राफी के लिए बेस्ट फोन
डिवाइस में 7 बड़े Android अपग्रेड मिलेंगे, जो स्मार्टफोन को फीचर-रेडी बनाता है। फोटोग्राफी के लिए Pixel 8a में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 64 MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। आगे की तरफ डिवाइस में 13MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन 4492 mAh की बैटरी से लैस है।
ये भी पढ़ें: धड़ाम गिरी लेटेस्ट iPhone 16e की कीमत, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा 10 हजार का Discount!
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
2 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
7 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
9 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines