Cyber Fraud Dial Number: साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें इस नंबर पर डायल, हो जाएगा पैसा रिफंड!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cyber Fraud Dial Number: जैसे-जैसे मोबाइल फोन के जरिए पैसों का लेन-देन हो रहा है, ऑनलाइन फ्रॉड में इजाफा हुआ है। कई लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है और उनके खातों से उनके मेहनत के पैसे निकाले जा रहे हैं। अगर आप ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के शिकार हैं तो तुरंत एक नंबर डायल करें। इसके बाद आपके खाते से पैसा रिकवर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत क्या करना चाहिए?
अगर आपके साथ या किसी जानने वाले के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है तो आपको बिना कुछ सोचे समझे सबसे पहले साइबर क्राइम को कॉल करना है। अगर फोन पर बात नहीं हो पा रही है तो आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर भी साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
यदि आपने ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर धोखाधड़ी का अनुभव किया है, तो सबसे पहले आपको 1930 डायल (Cyber Fraud Dial Number) करना चाहिए। साइबर धोखाधड़ी होने से पहले 1930 को 60 मिनट से कम समय में डायल करना होगा। साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए भी शिकायत की जा सकती है। लेकिन, यह प्रक्रिया लंबी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: