---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

फूड लवर्स के लिए खुशखबरी! दिल्ली-NCR में आ गया सस्ता फूड डिलीवरी ऐप, ऑर्डर सिर्फ 99 से शुरू

दिल्ली NCR में एक नया और सस्ता फूड डिलीवरी ऐप Toing लॉन्च हो गया है, जो 99 से ऑर्डर और बिना पैकेजिंग या प्लेटफॉर्म फीस के सबसे कम कीमत का दावा कर रहा है. लाखों डाउनलोड और 4.5 रेटिंग के साथ यह ऐप छात्रों और Gen Z के बीच तेजी से पॉपुलर हो सकता है.

---विज्ञापन---

Toing Food App Launched in Delhi NCR: दिल्ली NCR के खाने पीने के शौकीनों के लिए एक नई खुशखबरी है. किफायती दामों पर खाना पहुंचाने का दावा करने वाला फूड डिलीवरी ऐप Toing अब राजधानी और आसपास के शहरों में लॉन्च हो गया है. कंपनी का कहना है कि यहां ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर खाना मिलेगा और वह भी बिना किसी पैकेजिंग या प्लेटफॉर्म फीस के. ऐसे में जो लोग हर बार बढ़ते डिलीवरी चार्ज से परेशान हो जाते हैं, उनके लिए यह ऐप एक सस्ता विकल्प बन सकता है.

अब दिल्ली NCR में उपलब्ध

Toing अब दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सर्विस दे रहा है. पिछले छह महीनों में कंपनी ने देश के कुल 11 शहरों में अपना विस्तार किया है. इससे पहले यह पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में शुरू हो चुका है. कंपनी का फोकस साफ है कम दाम, ज्यादा वैल्यू.

---विज्ञापन---

सबसे कम कीमत का दावा

Toing खुद को सबसे सस्ता फूड डिलीवरी ऐप बताता है. कंपनी का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर खाने पीने की चीजों की कीमतें दूसरे ऐप्स के बराबर या उनसे कम रखी जाती हैं. सबसे खास बात यह है कि किसी भी ऑर्डर पर पैकेजिंग चार्ज या प्लेटफॉर्म फीस नहीं ली जाती. ऐप पर 99 रुपये से कम में बिरयानी, बर्गर और चाइनीज बाउल जैसे कई विकल्प भी मिलते हैं, जो खासकर छात्रों और पहली नौकरी करने वालों को ध्यान में रखकर जोड़े गए हैं.

---विज्ञापन---

2025 में हुई थी शुरुआत

Toing की शुरुआत साल 2025 में पुणे से हुई थी. इसके बाद कंपनी ने लगभग 10 और शहरों में कदम रखा और अब दिल्ली NCR में एंट्री की है. दिल्ली में लॉन्च के साथ ही कई लोकप्रिय रेस्टोरेंट पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं, जिससे ग्राहकों को शुरुआत से ही अच्छे विकल्प मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

दिल्ली NCR के कौन कौन से रेस्टोरेंट हैं शामिल

दिल्ली NCR में Toing पर कई मशहूर ब्रांड उपलब्ध हैं, जैसे Punjabi Anghithi, Om Sweets & Snacks, Bikanervala, La Pino’z Pizza, Mithaas, Hira Sweets, Rollsking, KFC, Behrouz Biryani, Bakingo और California Burrito. यहां नॉर्थ इंडियन, बिरयानी, चाइनीज, डेजर्ट्स और पिज्जा बर्गर जैसे फास्ट फूड के ढेरों विकल्प मिलते हैं.

---विज्ञापन---

Gen Z और स्टूडेंट्स पर खास फोकस

कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भकू के मुताबिक, Toing एक नए तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका टारगेट Gen Z, कॉलेज जाने वाले छात्र और वे ग्राहक हैं जो हर ऑर्डर में कीमत को प्राथमिकता देते हैं. कंपनी का दावा है कि वह ग्राहकों को सबसे कम दाम की गारंटी देती है.

---विज्ञापन---

डाउनलोड और रेटिंग में मजबूत पकड़

देशभर में Toing को एक मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी रेटिंग 4.5 बताई जाती है. इन आंकड़ों के आधार पर कंपनी खुद को फूड डिलीवरी स्पेस में एक मजबूत विकल्प मानती है. अब देखना होगा कि दिल्ली NCR जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी बाजार में यह ऐप कितना टिक पाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Instagram के लिए फेक फॉलोअर्स खरीदना पड़ सकता है भारी! यहां जान लें पूरी सच्चाई

First published on: Feb 25, 2026 04:29 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola