Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Budget 2026: सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा AI, स्टार्टअप से रिसर्च तक मिलेगा फायदा

Budget 2026 में सरकार ने AI को आम लोगों से जोड़ने का बड़ा प्लान पेश किया है. वित्त मंत्री ने साफ किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फायदा अब सिर्फ टेक कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों, महिलाओं और युवाओं की स्किल, रोजगार और कमाई बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 1, 2026 14:58
AI को आम लोगों तक पहुंचाने का रोडमैप. (Photo-News24 GFX)

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को संसद में अपने 9वे बजट में टेक सेक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कई अहम घोषणाएं की. वित्त मंत्री ने साफ कहा कि सरकार का मकसद AI को सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि इसके फायदे किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई है.

AI सबके लिए, सिर्फ कंपनियों के लिए नहीं

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि AI का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे. उनका कहना था कि AI किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसर खोल सकता है. सरकार का फोकस AI के जरिए लोगों की स्किल बढ़ाने पर है, ताकि वे बदलते समय के साथ खुद को मजबूत कर सकें और बेहतर रोजगार हासिल कर सकें.

---विज्ञापन---

किसानों, महिलाओं और युवाओं को कैसे मिलेगा फायदा

सरकार ने बताया कि किसानों के लिए AI बेस्ड स्मार्ट एग्रीकल्चर, महिलाओं के लिए डिजिटल स्किल डेवलपमेंट और युवाओं के लिए नए टेक जॉब्स तैयार करने पर काम किया जा रहा है. AI की मदद से खेती को ज्यादा उत्पादक बनाना, महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम करना और युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना इस रणनीति का अहम हिस्सा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Union Budget 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए बजट में बड़ा ऐलान, लॉन्च होगा मिशन 2.0

AI से स्किल, रोजगार और ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट

वित्त मंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकें, खासकर AI, आने वाले समय में आर्थिक विकास को कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखती हैं. सरकार AI आधारित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और ट्रेनिंग मॉडल को बढ़ावा दे रही है, ताकि लोग नई तकनीकों के साथ काम कर सकें. इसका मकसद लोगों की उत्पादकता बढ़ाना और उनकी कमाई के नए रास्ते खोलना है.

इंडिया AI मिशन और R&D पर जोर

AI इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए नेशनल रिसर्च फंड और R&D फंड के तहत India AI Mission को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई है. इसका लक्ष्य देश में रिसर्च, कंप्यूटिंग क्षमता और इनोवेशन को बढ़ावा देना है, ताकि भारत वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी की दौड़ में पीछे न रहे.

इकोनॉमिक सर्वे ने भी दिखाई चुनौती और अवसर

बजट के साथ पेश आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत की AI सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कंप्यूट पावर, बिजली, टैलेंट, पूंजी और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों को कितनी कुशलता से संभालता है. सरकार इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर नीति तैयार कर रही है.

टेक ग्रोथ के साथ संसाधन प्रबंधन भी जरूरी

वित्त मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि नई तकनीकें जहां उत्पादन और विकास को बढ़ाती हैं, वहीं पानी और ऊर्जा की मांग भी तेजी से बढ़ाती हैं. इसलिए सरकार का फोकस अब टेक्नोलॉजी और रिसर्च के साथ साथ संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल पर रहेगा, ताकि विकास न सिर्फ तेज हो, बल्कि टिकाऊ और समावेशी भी बने.

ये भी पढ़ें- Union Budget 2026: रेयर अर्थ मिनरल के लिए बनेगा कॉरिडोर, सरकार का बड़ा ऐलान

First published on: Feb 01, 2026 12:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.