Rajasthan Lithium: जम्मू-कश्मीर के बाद राजस्थान के नागौर जिले में ईवी या लिथियम आयन बैटरी का भंडार मिलने की बात सामने आई थी। लेकिन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। जीएसआई ने फिलहाल लिथियम का महाभंडार मिलने की खबरों को आधारहीन बताया है।
नहीं मिला लिथियम का भंडार
दरअसल, जीएसआई ने राजस्थान के नागौर जिले में लीथियम का भंडार मिलने की खबरों को आधारहीन बताया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की तरफ से बताया गया है कि नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में लीथियम के बड़े भंडार मिलने की खबर पूरी तरह से निराधार है। अभी तक इस तरह की कोई भी सही सूचना नहीं मिली है। इस तरह की कोई भी जानकारी जीएसआई के क्षेत्रीय मुख्यालय या केंद्रीय मुख्यालय की तरफ से जारी नहीं की गई थी।
खनन मंत्री और आनंद महिंद्रा ने किया था ट्वीट
बता दें कि एक दिन पहले ही राजस्थान के खनन मंत्री प्रमोद भाया ने लिथियम की खोज पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नागौर जिले की डेगाना तहसील में लिथियम का भंडार मिला है, जो जम्मू-कश्मीर से भी ज्यादा है। जबकि उनके बाद आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट करते हुए इसके संरक्षण की बात कही थी। लेकिन बाद में जीएसआई ने इस तरह की सभी खबरों को भ्रामक बताया।
जानिए क्या होता है लिथियम
दरअसल, लिथियम एक अलौह धातू होता है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक वाहन और कई तरह की बैटरी बनाने में किया जाता है। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक सामानों में बहुत ज्यादा किया जाता है। जम्मू-कश्मीर में इसका एक बड़ा भंडार मिला है। लेकिन यह अकेला भारत के लिए काफी नहीं है। खास बात यह है कि विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में बताया था कि 2050 तक लिथियम धातु की मांग पूरे विश्व में 500 प्रतिशत से ज्यादा होने वाली है। ऐसे में इसकी मांग बढ़ने वाली है।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
288 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
333 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
553 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
700 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
760 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
962 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1004 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1009 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1013 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1017 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines