उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. कांग्रेस ने अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आराधना मिश्रा के नाम को लेकर कांग्रेस में काफी वक्त से चर्चा थी. आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वह खुद भी यूपी में विधायक और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकी हैं.
आराधना मिश्रा से पहले अजय राय के पास उत्तर प्रदेश की कमान थी. अजय राय को कांग्रेस का स्ट्रीट फाइटर लीडर माना जाता था. उन्होंने राज्य में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में काफी काम किया है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में वह काफी सक्रिय रहे हैं. हर मुद्दे पर वह सड़क पर उतरे होते थे और अपनी पार्टी की मौजूदगी दर्ज कराते थे. वाराणसी सीट से उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी को उस चुनाव में कड़ी टक्कर भी दी थी.
यह भी पढ़ें : UP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना ‘ट्रिपल कार्ड’, जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
क्यों गई अजय राय की कुर्सी
सवाल यह पैदा होता है कि अजय राय कांग्रेस के इतने मजबूत नेता थे, तो उनके हाथ से कमान वापस क्यों ले ली गई. क्या इसके पीछे चुनाव से पहले जातीय समीकरण हैं या फिर पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से उनकी बन नहीं रही थी. राजेंद्र पाल गौतम को जून महीने में ही राज्य का प्रभारी बनाया गया था. इस वजह से कांग्रेस ने अजय राय को अध्यक्ष पद से हटाया है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में कांग्रेस के इस कदम को विधानसभा चुनाव से सोशल इंजीनियरिंग के प्रयोग के तौर पर भी देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ करने के लिए आराधना मिश्रा को यूपी की कमान दी गई है.
यह भी पढ़ें : कौन हैं आराधना ‘मोना’ मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
प्रमोद तिवारी की कांग्रेस में पहुंच
आराधना मिश्रा के पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के बड़े नेता हैं. ऐसे में उन्हें यूपी में पार्टी के लिए काम करने में अपने पिता से भी मदद मिलेगी. प्रमोद तिवारी काफी लंबे समय से राजनीति सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. तिवारी नौ बार विधायक रह चुके हैं. ऐसे बहुत ही कम नेता हैं, जो इतनी बार सांसद या विधायक रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नौ बार सांसद रह चुके हैं. अभी खरगे और तिवारी दोनों ही राज्यसभा में हैं. खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं, जबकि तिवारी उप-नेता हैं.
क्या है कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग
कांग्रेस ने शुक्रवार को आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. इनके अलावा चौधरी वीरेंद्र सिंह को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है. देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके पीछे कांग्रेस की रणनीति ब्राह्मण, दलित और मुसलमान को एक साथ साध लाने की है.
यह भी पढ़ें : कौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए ‘कप्तान’ परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
संबंधित खबरें
भारत में किन चुनावों में अब तक इस्तेमाल होता है बैलेट पेपर?
20 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoअरब सागर के मुकाबले बंगाल की खाड़ी क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवात?
3 days agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
4 days agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
5 days agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
6 days agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 days agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines