उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पार्टी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की जगह कांग्रेस विधानमंडल दल (CLP) की नेता और रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की नई कमान सौंपी है. इस बीच चर्चा है कि अजय राय को पार्टी केंद्रीय स्तर पर कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है. उधर, कांग्रेस ने देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ अभियान का बिगुल फूंक दिया है. पार्टी विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चुनाव आयोग और वोट कटने के मामले पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सबसे बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर हर वोट की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी.
‘वोट ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत’
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने जोर देकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस व्यवस्था की असली रीढ़ नागरिक का वोट है. अगर देश में वोट का अधिकार ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. इसी खतरे को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ’ मुहिम छेड़ी है.
कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’?
आराधना मिश्रा यूपी की राजनीति में जाना-पहचाना नाम हैं. वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से तीन बार (2014 उपचुनाव, 2017 और 2022) विधायक चुनी जा चुकी हैं. प्रयागराज में जन्मी मोना मिश्रा ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद MBA की डिग्री ली है.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के गढ़ में 24 को अखिलेश की रैली के क्या मायने? नेताओं के बयान में अलग-अलग दावे
मोना मिश्रा को आगे कर क्या साधना चाहती है कांग्रेस?
कांग्रेस का यह कदम मुख्य रूप से दो बड़े समीकरणों को साधने की रणनीति माना जा रहा है. पहला तो यूपी में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 10 से 12 प्रतिशत के करीब है, जो कई सीटों पर निर्णायक साबित होते हैं. कभी यह वर्ग कांग्रेस का मजबूत आधार हुआ करता था, जिसे पार्टी फिर से अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है. वहीं, दूसरा प्रदेश में करीब 47% महिला वोटर हैं. एक महिला चेहरे को आगे कर पार्टी महिला मतदाताओं के बीच अपनी सीधी पकड़ मजबूत करना चाहती है.
दलित, मुस्लिम और ओबीसी का संतुलन
कांग्रेस संगठन में सिर्फ एक चेहरे तक सीमित नहीं रहना चाहती. पार्टी ने पहले ही दलित वर्ग को साधने के लिए राजेंद्र पाल गौतम को यूपी प्रभारी बनाया है. अब खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ एक ओबीसी और एक मुस्लिम नेता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की भी योजना है, ताकि दलित-ब्राह्मण-ओबीसी और मुस्लिम समीकरण को पूरी तरह साधा जा सके.
यह भी पढ़ें : UP Election 2027: कांग्रेस-सपा में कैसे बंटेंगी सीटें? क्या रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
16 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
18 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines