Explainer: आखिर क्यों श्रीलंका दे रहा है बिना वीजा के पर्यटकों को आने के अनुमति? क्या है इसके पीछे की वजह

दुनियाभर से हर साल 10 लाख से ज्यादा पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। श्रीलंका इसे बढ़ाकर दोगुना करना चाहता है।

Explainer: आखिर क्यों श्रीलंका दे रहा है बिना वीजा के पर्यटकों को आने के अनुमति? क्या है इसके पीछे की वजह

फोटो (ANI)

विज्ञापन

Visa Free Entry: भारतीय पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। वे अब बिना वीजा के श्रीलंका घूमने जा सकते हैं। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत और 6 अन्य देशों के लोगों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने की नीति को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी। इसके अलावा श्रीलंका चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को भी मुफ्त वीजा जारी करेगा। श्रीलंकाई विदेश मंत्री के बयान के मुताबिक इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।

ऐसे में कोई भी यह जानना चाहेगा कि श्रीलंका ऐसा क्यों कर रहा है। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। पर्यटकों के लिए इसके क्या फायदे हैं। पहले तो यह जान लें कि इसका मतलब यह नहीं है कि श्रीलंका जाने के लिए आपको वीजा लेना ही नहीं पड़ेगा, बल्कि वीजा के लिए पैसा नहीं लगेगा।

विज्ञापन

वर्तमान में भारत को 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है और इस मामले में भारत की रैंक 80वीं है। वहीं इस मामले में सिंगापुर पहले नंबर पर है। सिंगापुर को 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। पहले जापान इसमें नंबर एक पर हुआ करता था।

श्रीलंका के वीजा फ्री एंट्री देने की सबसे बड़ी वजह तो पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। भारत से भी काफी संख्या में पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। दुनियाभर से हर साल 10 लाख से ज्यादा पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। श्रीलंका इसे बढ़ाकर दोगुना करना चाहता है, ताकि वहां रोजगार के अवसर पैदा हों और अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो।

विज्ञापन

गौरतलब कि हाल के दिनों में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई थी। इकोनामी को लेकर उसकी मुश्किलें भी बढ़ी हैं। इस वजह से वहां की सरकार आर्थिक सुधारों पर ज्यादा ध्यान देते हुए कई बड़े कदम उठा रही है, जिसमें यह भी एक है।

बता दें कि 2019 के आतंकी हमले के बाद से श्रीलंका में पर्यटकों का आना कम हो गया था। इस हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी और 500 लोग घायल हुए थे। मरने वालों में 10 भारतीय भी थे। इस वजह से पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ा था। इसके अलावा कोरोना महामारी की वजह से भी वहां जाने वाले पर्यटकों में कमी आई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ