Israel Hamas war: कत्लेआम के बाद हमास आतंकी ने पिता को किया फोन, कहा-मैनें 10 यहूदियों को...

Israel Hamas News: वायरल ऑडियो में हमास आतंकी अपने पिता से फोन करके कह रहा है कि मैंने 10 यहूदियों को मार दिया, जिसे सुनकर उसका पिता खुश हो रहा है।

111 (3)

प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: बीते 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर भीषण हमला करके तबाही मचा दी थी। वे इजराइल के दक्षिणी इलाके में घुस आए थे और सैकड़ों लोगों का कत्लेआम कर दिया था। इसमें बड़ी संख्या में इजरायलियों को मौत के घाट उतारा गया था। इस युद्ध में दोनों तरफ से अबतक 5,800 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें इजराइल के 1400 से ज्यादा लोग हैं। इस बीच एक ऐसा ऑडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि हमास कितना बर्बर है। यह ऑडियो इजराइल के विदेश मंत्रालय ने जारी किया है, जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि हमास का आतंकी अपने पिता से फोन पर क्या कह रहा है।

मैनें दस यहूदियों को मार दिया-आतंकी

विज्ञापन

इस वायरल ऑडियो में हमास आतंकी अपने पिता से फोन करके कह रहा है कि मैंने 10 यहूदियों को मार दिया, जिसे सुनकर उसका पिता खुश हो रहा है और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहा है। हमास के इस आतंकी का नाम महमूद है और बताया जा रहा है कि यह ऑडियो 7 अक्टूबर का है। इस बीच इजराइल हमास पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजराइल के 200 नागरिकों को बंधक भी बना लिया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया आईडिया

विज्ञापन

इस बीच पश्चिमी देशों के शीर्ष नेता भी इजराइल का दौरा कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को इजराइल पहुंचे और वहां के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक इस दौरान हमास को खत्म करने के तरीकों पर भी बात हुई। मैक्रों का मानना है कि इराक और सीरिया में आईएस से लड़ने वाला गठबंधन अपना दायरा बढ़ाए और गाजा में फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास से भी लड़े। वहीं इजराइल अपनी लड़ाई को शांति चाहने वाले सभी देशों की लड़ाई बताकर साथ देने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ