ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिला के ऊपर गिरी बिजली, बच्चा सुरक्षित पर मां के कान का पर्दा फटा

Woman Hit by Lightning While Breastfeeding in Kerala: केरल के कल्पराम्बु जिले में अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही एक महिला बिजली की चपेट में आ गई और उसके एक कान का पर्दा फट गया है। साथ ही कमर और गर्दन भी बुरी तरह जल गई।

ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिला के ऊपर गिरी बिजली, बच्चा सुरक्षित पर मां के कान का पर्दा फटा
विज्ञापन

Woman Hit by Lightning While Breastfeeding in Kerala: केरल के कल्पराम्बु जिले में अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही एक महिला बिजली की चपेट में आ गई। दरअसल, कल्पराम्बु इलाके में अपने घर के अंदर एक महिला अपने आठ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी, तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी। इसके चलते मां का एक कान का पर्दा फट गया और कमर और गर्दन भी बुरी तरह जल गई। वहीं, बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई।

ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिला के ऊपर गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है। यहां पर कल्पराम्बु इलाके में अपने घर के अंदर आठ साल के बच्चे को महिला स्तनपान करा रही थी। तभी आसमान से कड़कड़ाते हुए बिजली गिरी। बिजली इतने धमाके के साथ गिरी की स्पनपान करा रही मां और बच्चे झटके से दूर जा गिरे। साथ ही मां का बाएं कान का पर्दा फट गया। जिससे उसकी सुनने की क्षमता खत्म हो गई। इसके अलावा कमर और गर्दन भी बुरी तरह जल गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई, वह बिलकुल सुरक्षित है।

विज्ञापन

इसके साथ ही पूमंगलम ग्राम पंचायत के एक सदस्य ने कहा कि 35 वर्षीय महिला और उसका लगभग आठ महीने का बच्चा झटके के कारण दूर जा गिरे और उनके बाएं कान से सुनने की क्षमता भी खत्म हो गई। पंचायत सदस्य ने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना में महिला की पीठ और गर्दन भी मामूली रूप से जल गई। उन्होंने बताया कि बच्चा ठीक है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घर में वायरिंग और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि महिला बच्चे को दूध पिलाते समय दीवार के सहारे झुकी हुई थी और इसी वजह से वे बिजली गिरने की चपेट में आ गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ