हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Zakir Khan ने MSG न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, हिंदी में परफॉर्म करने वाले बने पहले कॉमेडियन
एंटरटेनमेंट
Zakir Khan ने MSG न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, हिंदी में परफॉर्म करने वाले बने पहले कॉमेडियन
Zakir Khan: मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। जाकिर ने न्यूयॉर्क के एमएसजी में हिंदी में परफॉर्म किया, जिससे वो पहले कॉमेडियन बन गए हैं जिन्होंने हिंदी में अपनी परफॉर्मेंस दी। टाइम्स स्क्वायर पर भी जाकिर के शो का पोस्टर छाया हुआ था।
Zakir Khan: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कॉमेडियन ने न्यूयॉर्क के फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया है। वो पहले भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं जिन्होंने न्यूयॉर्क जाकर हिंदी में परफॉर्म किया है। भारतीय कॉमेडी वर्ल्ड में ये बड़ी उपलब्धि है। वहीं जाकिर खान के साथ इस मंच पर मशहूर कॉमेडियन और जाकिर के अच्छे दोस्त तन्मय भट्ट भी शामिल हुए। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की क्लिप भी वायरल हो रही हैं।
कॉमेडियन ने परफॉर्मेंस के बाद न्यूयॉर्क के फॉक्स 5 न्यूज चैनल को इंटरव्यू भी दिया था। इस बातचीत में जाकिर ने अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने अपने जर्नी के बारे में भी बातें शेयर कीं। हिंदी में परफॉर्म करके भी न्यूयॉर्क की जनता को हंसाना बहुत बड़ी बात है। इससे पहले अभी तक किसी भी कॉमेडियन ने ऐसा नहीं किया है।
बता दें उनकी परफॉर्मेंस से पहले जाकिर खान के शो का पोस्टर टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी दिखाया गया था। वहीं जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर बिलबोर्ड के नीचे अपनी टीम के साथ खड़े होकर फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। वहीं इसके साथ ही वो एक अमेरिकी मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेफ विकास खन्ना के साथ कुकिंग भी करते दिखाई दिए थे।
https://www.youtube.com/watch?v=CUzok0YBcqI
कौन हैं जाकिर खान?
बता दें अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी वीडियो में अपनी और आम आदमी की इमेज 'सख्त लौंडे' के रूप में दिखाते हैं। वहीं प्राइम वीडियो पर उनका कॉमेडी शो 'कॉमिकस्तान' काफी फेमस है। इसके साथ ही वो 'चाचा विधायक हैं हमारे' जैसी वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आ चुके हैं।
Zakir Khan: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कॉमेडियन ने न्यूयॉर्क के फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया है। वो पहले भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं जिन्होंने न्यूयॉर्क जाकर हिंदी में परफॉर्म किया है। भारतीय कॉमेडी वर्ल्ड में ये बड़ी उपलब्धि है। वहीं जाकिर खान के साथ इस मंच पर मशहूर कॉमेडियन और जाकिर के अच्छे दोस्त तन्मय भट्ट भी शामिल हुए। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की क्लिप भी वायरल हो रही हैं।
कॉमेडियन ने परफॉर्मेंस के बाद न्यूयॉर्क के फॉक्स 5 न्यूज चैनल को इंटरव्यू भी दिया था। इस बातचीत में जाकिर ने अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने अपने जर्नी के बारे में भी बातें शेयर कीं। हिंदी में परफॉर्म करके भी न्यूयॉर्क की जनता को हंसाना बहुत बड़ी बात है। इससे पहले अभी तक किसी भी कॉमेडियन ने ऐसा नहीं किया है।
History in the making! 🎤 Tomorrow, 17th August, Zakir Khan becomes the first comedian to headline Madison Square Garden in Hindi. ✨ From “Sakht Launda” to global stages, his journey is nothing short of inspiring. This isn’t just his win, it feels like a personal victory for… pic.twitter.com/ZR0kJh8qTx
बता दें उनकी परफॉर्मेंस से पहले जाकिर खान के शो का पोस्टर टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी दिखाया गया था। वहीं जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर बिलबोर्ड के नीचे अपनी टीम के साथ खड़े होकर फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। वहीं इसके साथ ही वो एक अमेरिकी मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेफ विकास खन्ना के साथ कुकिंग भी करते दिखाई दिए थे।
कौन हैं जाकिर खान?
बता दें अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी वीडियो में अपनी और आम आदमी की इमेज ‘सख्त लौंडे’ के रूप में दिखाते हैं। वहीं प्राइम वीडियो पर उनका कॉमेडी शो ‘कॉमिकस्तान’ काफी फेमस है। इसके साथ ही वो ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ जैसी वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आ चुके हैं।