5 साल में एक हिट फिर भी कमाए 6 अरब से ज्यादा, कौन है दुनिया का सबसे महंगा एक्टर?

World’s Highest Paid Actor: आपको चौंकाने वाली बात है एडम सैंडलर की, जिनकी 2023 की कुल कमाई 73 मिलियन डॉलर रही और उन्होंने टॉम क्रूज, शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

World's Highest Paid Actor

World's Highest Paid Actor

World’s Highest Paid Actor: फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत के बहुत मायने हैं, लेकिन कभी-कभी कामयाबी और सफलता का पैमाना एक्टर्स की कमाई बन जाता है।  क्या हो जब एक अभिनेता, जिसने पिछले पांच सालों में कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी हो, फिर भी वो दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला अभिनेता बन जाए? ये चौंकाने वाली बात है एडम सैंडलर की, जिनकी 2023 की कुल कमाई 73 मिलियन डॉलर यानी 6 अरब रुपये से ज्यादा रही और उन्होंने टॉम क्रूज, शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

हिट फिल्म ना होने के बावजूद छापा पैसा

90 के दशक में एडम सैंडलर ने अपना करियर कॉमेडी फिल्मों से शुरू किया था। आज एडम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं, हालांकि वो पिछले पांच सालों से कोई बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट नहीं दे पाए हैं, फिर भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई। सैंडलर ने साल 2023 में चार फिल्मों में काम किया, जिनमें से तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं। इन फिल्मों में ‘मर्डर मिस्ट्री  2‘, ‘यू आर नॉट इनवाइटेड’ और ‘लियो’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘द आउट लॉज’ फिल्म में भी काम किया है।

विज्ञापन

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि सैंडलर की ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होतीं, बल्कि ये सीधे ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आती हैं। बावजूद इसके डिजिटल रेवेन्यू के जरिए वो मोटा पैसा छाप लेते हैं। सैंडलर ने इन तीन फिल्मों में से हर एक फिल्म में निर्माता के तौर पर भी योगदान दिया, जिससे उन्हें फिल्म के डिजिटल सेल्स से एक बड़ा हिस्सा मिला। यही कारण है कि इन फिल्मों के जरिए उनकी कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ।

सैंडलर ने ओटीटी के जरिए छापा पैसा

सैंडलर की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत का अहम योगदान है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर आखिरी बार साल 2019 में ‘अनकट जैम्स’ के साथ उन्होंने बेहतरीन परफॉर्म किया था, उन्होंने इस फिल्म से 3.74 अरब रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। बावजूद इसके सैंडलर ने कभी हार नहीं मानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए वो लगातार पैसा कमाते रहे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adam Sandler (@adamsandler)

2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता

एचटी सिटी की खबर के मुताबिक एडम सैंडलर ने 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता के तौर पर मार्गोट रोबी को पीछे छोड़ा। मार्गोट को इस साल ‘बार्बी’ के जरिए 59 मिलियन डॉलर यानी करीब 4.8 अरब रुपये की कमाई हुई। उनके को-स्टार रयान गोस्लिंग भी इस लिस्ट में शामिल हैं, साथ ही टॉम क्रूज और मैट डेमन जैसे बड़े नाम भी। इन सभी ने 2023 में 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाया, लेकिन सैंडलर ने इन सभी को अपनी कमाई से पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ