राजेश रवानी कौन? जो ट्रक ड्राइवर से बने यूट्यूब स्टार, आनंद महिंद्रा भी कर चुके तारीफ

Who is Rajesh Ravani: आखिर कौन हैं ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी, जो यूट्यूब पर वीडियो बनाकर हो चुके हैं बेहद मशहूर। राजेश ने ना सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल की बल्कि खुद की मेहनत के दम पर सब कुछ कर भी लिया। आइए बताते हैं…

Rajesh Ravani

Rajesh Ravani

विज्ञापन

Who is Rajesh Ravani: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। इंटरनेट पर कोई भी अपने टेलेंट से मशहूर हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही ट्रक ड्राइवर के बारे में बताने वाले हैं, जो यूट्यूब पर वीडियो बनाकर यूट्यूब का स्टार बना हुआ है। ना सिर्फ यूट्यूब का स्टार बल्कि अच्छी खासी कमाई भी कर रहा है, तो देर किस बात की? आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये मशूहर ट्रक ड्राइवर?

कौन हैं राजेश रवानी?

राजेश रवानी की बात करें तो वो देश के चर्चित यूट्यूबर में आते हैं। राजेश झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले अनुभवी ट्रक ड्राइवर हैं। राजेश की बात करें तो आज के समय में वो यूट्यूब के स्टार बन चुके हैं। राजेश रवानी ने YouTuber के तौर पर बेशुमार पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि ट्रकिंग और कुकिंग कंटेंट से राजेश 1.86 मिलियन सब्सक्राइबर बना चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपनी इस मेहनत के दम पर उन्होंने एक नया घर भी बना लिया है।

विज्ञापन

R Rajesh Vlogs नाम से है यूट्यूब चैनल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजेश ने खुलासा किया कि अपनी यूट्यूब की मेहनत से वो हर महीने 4-5 लाख से लेकर 10 लाख तक कमा लेते हैं। बता दें कि यूट्यूब पर राजेश का R Rajesh Vlogs नाम से एक चैनल है, जिस पर वो वीडियो अपलोड करते रहते हैं। जहां ट्रक चलाकर राजेश महीने में 25000 से 30,000 रुपये कमा लेते थे, लेकिन अब यूट्यूब से वो लाखों में कमा रहे हैं।

राजेश के पिता भी ट्रक ड्राइवर थे

अपने बारे में बात करते हुए राजेश ने कहा कि एक एक्सीडेंट में उनको गंभीर चोट लग गई थी। हालांकि हर इंसान पर परिवार की जिम्मेदारी होती है, जो राजेश पर भी थी। जी हां, राजेश ने अपने परिवार के लिए फिर से ट्रक चलाया और इसके बाद उन्होंने अपनी यूट्यूब की मेहनत से खुद का घर बनाया। बता दें कि राजेश के पिता भी एक ट्रक ड्राइवर ही थे। राजेश का कहना है कि उनके पिता बहुत मुश्किल से परिवार का खर्च चला पाते थे।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

अपनी मेहनत के बूते पर आज राजेश पूरे देश में मशहूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि आनंद महिंद्रा भी राजेश की तारीफ कर चुके हैं। आनंद महिंद्रा ने राजेश रवानी की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि इससे कोई फ्रक नहीं पड़ता कि आप किस उम्र में हैं और आप क्या काम कर रहे हैं। अगर आप नई टेक्नोलॉजी से खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ रहे हैं, तो आपको इसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ