Netflix के शो में Shalini Passi कौन? पास्को ग्रुप के चेयरमैन संजय जिनके पति, चर्चा में कपल

Who Is Sanjay Passi, Shalini Passi: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम छाया हुआ है और वो है ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आने वाली शालिनी पासी का। सब जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं ये शालिनी पासी और उनके करोड़ोपति बिजनेसमैन? आइए जानते हैं…

Shalini Passi, Sanjay Passi

Shalini Passi, Sanjay Passi

Who Is Sanjay Passi, Shalini Passi: बात अगर बी-टाउन हसीनाओं की हो, तो ना कुछ स्पेशल होना तो बनता है। इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की पत्नियों के ग्लैमर को दिखाने के लिए ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। दर्शकों को भी ये शो खूब पसंद आ रहा है। इस शो में शालिनी पासी जमकर लाइमलाइट चुरा रही हैं। साथ ही लोगों के मन में ये सवाल है आखिर कौन हैं ये शालिनी पासी और उनके पति, जिनके बारे में इतनी बातें हो रही हैं।

विज्ञापन

कौन हैं Shalini Passi?

शालिनी पासी की बात करें तो वो अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की बीवी हैं। शालिनी दिल्ली की रहने वाली हैं। शालिनी को स्कूबा डाइविंग, म्यूजिक, फैशन, तीरंदाजी, डांसिंग और शूटिंग का भी शौक हैं। इतना ही नहीं बल्कि शालिनी एक फॉर्मर स्टेट लेवल की जिमनास्ट भी हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

हैंडक्राफ्ट और फैशन

अब शालिनी माई आर्ट शालिनी पहल और शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन को रन कर रही हैं। इसके अलावा अगर शालिनी की बात करें तो उन्होंने एमएएसएच नाम का एक ऑर्गेनाइजेशन भी बनाया है, जो हैंडक्राफ्ट और फैशन से जुड़ा है। इन दिनों शालिनी खूब चर्चा में हैं। शालिनी नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में जमकर लाइमलाइट चुरा रही हैं।

विज्ञापन

Sanjay Passi कौन हैं?

शालिनी के बाद अब उनके पति संजय की बात करें तो वो पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। इन दिनों संजय पासी भी खूब चर्चा में हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। संजय पासी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बी.कॉम में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्हें नवंबर 2007 से मार्च 2014 तक नई दिल्ली में लातविया गणराज्य के लिए कॉन्सूल जनरल बनाया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

विज्ञापन

शालिनी के लाइफस्टाइल के चर्चे

शालिनी का ग्लैमरस अवतार और लग्जरी लाइफ उन्हें चर्चा में ले आई है। सोशल मीडिया पर उनके लाइफस्टाइल के चर्चे हो रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शालिनी दिल्ली में 20 हजार स्कवायर फीट के घर में रहती हैं। शालिनी के इस आलीशान घर में 14 कमरे हैं। कहा जा रहा है कि उनका घर किसी म्यूजिम से कम नहीं है।

बेहद समझदार और टैलेंटेड हैं शालिनी

रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी ने अपने घर को बेहद कमाल के आर्ट डायरेक्शन से सजाया है। शालिनी का घर सारी सुविधाओं से लेस बेहद ग्लैमरस है। खूबसूरत होने के साथ-साथ शालिनी बेहद समझदार और टैलेंटेड भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके खूब चर्चे इस वक्त सुनने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ