'Mirzapur 3' की सलोनी भाभी कौन हैं? रातों रात बन गई नेशनल क्रश, कभी थीं टीवी की फेवरेट बहू

Mirzapur Season 3 Neha Sargam: ‘मिर्जापुर 3’ के रिलीज होने के बाद से ही सीरीज में काम करने वाले हर एक किरदार के काफी चर्चे हो रहे हैं। दद्दा त्यागी की बहू सलोनी त्यागी उर्फ सलोनी भाभी के बारे में जानने के लिए भी हर कोई बेताब है। सलोनी के रोल में कभी टीवी की फेवरेट बहू रहीं नेहा सरगम नजर आ रही हैं। चलिए इनके बारे में सब कुछ जानते हैं।

Mirzapur Season 3 Neha Sargam

Mirzapur Season 3 Neha Sargam

Mirzapur Season 3 Neha Sargam: ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार गुड्डू भैया और गोलू की वापसी हुई है। हालांकि मुन्ना भाई के बिना लोगों को ये सीरीज कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ कालीन भैया यानी पकंज त्रिपाठी के किरदार को भी काफी लो दिखाया गया है। ऐसे में दर्शकों की ओर से इसे लेकर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। लेकिन इस बार सीरीज में सभी की नजरें दद्दा की बड़ी बहू सलोनी भाभी पर आकर टिक गई हैं। आखिर कौन हैं ‘मिर्जापुर 3’ की सलोनी भाभी, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली हैं नेहा सरगम

‘मिर्जापुर 3’ में सलोनी भाभी के किरदार में एक्ट्रेस नेहा सरगम नजर आ रही हैं। नेहा मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनका असली नाम नेहा दुबे है। पटना में पढ़ाई-लिखाई करने के बाद वो अपनी मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गई थीं। नेहा बचपन से ही गायिका बनना चाहती थीं। उन्होंने अपने इस सपने को साकार करने की कोशिश की। ऐसे में नेहा सरगम सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 4 तक तो पहुंचीं लेकिन गले में इन्फेक्शन होने के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neha sargam (@nehasargam)

टीवी पर इस शो से किया था डेब्यू

नेहा सरगम के टीवी पर पहले शो की बात करें तो वो था ‘चांद छुपा बादल में’। नेहा सरगम के ऑडिशन को देखकर राजन शाही ने उन्हें कॉल करके रोल ऑफर किया था। हालांकि नेहा के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो एक एक्टर बनें। लेकिन राजन शादी खुद नेहा के घर गए और उनके माता-पिता से उन्होंने बात की। तब जाकर नेहा को पहली बार टीवी पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही टीवी शो से काफी लोगों को इंप्रेस कर दिया था।

विज्ञापन

माता सीता के किरदार में नेहा ने लूटी महफिल

टीवी पर अपने पहले शो के बाद नेहा ने एक्टिंग से लंबे वक्त का ब्रेक लिया। इसके बाद उन्होंने फिर से शानदार कमबैक किया टीवी शो ‘रामायण:सबके जीवन का आधार’ से। साल 2012 में आए इस शो में नेहा सीता के किरदार में भी नजर आई थीं। इसी शो में उनके साथ ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्टर नील भट्ट भी थे। दोनों को सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों तीन साल तक एक दूसरे के साथ रहे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन फिर दोनों की एक दूसरे से नहीं बनी तो ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

पौराणिक शो से नेहा ने बनाई पहचान

अपने अब तक के करियर में नेहा सरगम को सास- बहू वाले टीवी शोज से ज्यादा पौराणिक सीरियल्स में पसंद किया गया। उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ में यशोदा माता का रोल भी प्ले किया था, जिसमें नेहा ने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा नेहा ‘परमावतार श्रीकृष्ण’ में भी मां लक्ष्मी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। अब इन दिनों नेहा ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में त्यागी परिवार की बहू के रोल में फैंस के दिलों पर खूब कहर ढा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ