
Chandni Bhabhda कौन? जिसने Alia Bhatt की मिमिक्री से कमाए करोड़ों रुपये
Chandni Bhabhda: सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी चांदनी भाभड़ा को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन हैं?
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Chandni Bhabhda: इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई मिमिक्री आर्टिस्ट चांदनी भाभड़ा की हर तरफ चर्चा हो रही है। चांदनी कभी आलिया भट्ट की मिमिक्री तो कभी अक्षय कुमार का फ्लैट खरीदकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर चांदनी भाभड़ा कौन है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं चांदनी भाभड़ा? जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी रही है।
इंटरनेट पर सुर्खियों में छाई हुई चांदनी भाभड़ा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। चांदनी भाभड़ा एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी है और अपनी मिमिक्री के लिए मशहूर है। बॉलीवुड की गूंगबाई यानी आलिया भट्ट की मिमिक्री भी चांदनी बहुत शानदार तरह से करती हैं। इन दिनों चांदनी ने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीदा है, जिसको लेकर को चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि चांदनी की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो कॉफी पॉपुलर भी हैं। चांदनी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार का घर खरीदा है, जिसकी फोटोज भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की कई सारी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 25 की उम्र के पहले ही घर ले लिया। चांदनी भाभड़ा की इन तस्वीरों पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे है और उन्हें नए घर के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी चांदनी की तारीफ की थी, जिसे सुनकर चांदनी खूब खुश हुई थी। चांदनी के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा था कि वो मेरे पसंदीदा इंसान में से एक है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चांदनी भाभड़ा, जोकि एक बहुत अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट है और अच्छी मिमिक्री करती है। आलिया ने आगे कहा था कि चांदनी ने ब्रह्मास्त्र में मेरे डायलॉग पर मीम बनाया और उन्होंने उसे अपनी आवाज दी थी, जो बहुत ही बेहतर थी।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट के इस रिएक्शन पर चांदनी बहुत खुश हुई थी और उन्होंने इसके बाद आलिया का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं अभी तक इस पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं, कोई पिंच करो तो मुझे। चांदनी ने आगे लिखा था कि आलिया भट्ट ये मेरे लिए बहुत खास है और मायने रखता है। इसके लिए बहुत थैंक्यू।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: