Amarjot Kaur कौन? फिल्म Amar Singh Chamkila में Parineeti Chopra ने निभाया जिनका किरदार

Amarjot Kaur: फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर का किरदार निभाया है, क्या आप जानते हैं कि अमरजोत कौन थी? जी हां, अमरजोत कौर सिर्फ चमकीला की पत्नी ही नहीं थी। अगर आप भी उनके बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं।

Amarjot Kaur, Amar Singh Chamkila

Amarjot Kaur, Amar Singh Chamkila

Amarjot Kaur: आज यानी 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड थे। भई फैंस का एक्साइटेड होना तो बनता है क्योंकि फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित जो है।

विज्ञापन

‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी

इस फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर का किरदार निभाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरजोत कौर कौन थीं? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

कौन थीं अमरजोत कौर?

अमरजोत कौर की बात करें तो वो अमर सिंह चमकीला के बैंड में एक फीमेल सिंगर थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है दरअसल, हुआ ये थे कि पहले चमकीला के बैंड में निशा बानो नाम की एक फीमेल सिंगर थी, लेकिन फिर चमकीला और निशा में काम को लेकर कुछ मतभेद हो गए तो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद चमकीला ने एक बेहतरीन फीमेल सिंगर की तलाश शुरू की और फिर कुलदीप मानक ने चमकीला की मुलाकात अमरजोत से करवाई।

Amarjot Kaur, Amar Singh Chamkila

Amarjot Kaur, Amar Singh Chamkila

विज्ञापन

चार्टबस्टर जोड़ी ने दिए कई हिट

इसके बाद चमकीला ने अमरजोत को अपने बैंड में शामिल करने के बारे में सोचा और उन्हें अपने बैंड का हिस्सा बना लिया। इसके बाद इस जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया और दोनों ने कई चार्टबस्टर गाने दिए। धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी ना सिर्फ पंजाब बल्कि विदेशों तक भी छा गई। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को लेकर कहा जाता है कि इन्होंने 365 दिनों में 366 शो कर दिए थे।

पहले प्यार फिर शादी

इसके बाद दोनों सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल रिश्ते में भी आगे बढ़े और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। सिंगिंग में आने से पहले अमरजोत ने अपने पहले पति से दूरियां बना ली थी और अमर की भी पहली शादी गुरमेल से हुई थी। बताते चलें कि पहली शादी से चमकीला को अमलदीप और कमलदीप नाम की दो बेटियां थी। वहीं, अमरजोत से शादी करने के बाद कपल ने अपने बेटे जैमन चमकीला का वेलकम किया था।

विज्ञापन

कैसे हुई थी हत्या?

साल 1988 में 8 मार्च को पंजाब के मेहसामपुर में बाइक सवार हमलावरों ने इस बेहतरीन जोड़ी को गोलियों ने भून दिया था। जी हां, अमरजोत और अमर सिंह चमकीला पर AK47 से लगातार फायरिंग की गई थी। बता दें कि जब उनकी हत्या हुई तो दोनों एक लाइव शो के लिए जा रहे थे और जैसे ही वो कार से बाहर निकले तो उनपर AK47 से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान कपल के साथ उनकी टीम के लोग भी घायल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ