Zara Hatke Zara Bachke: फिल्म की रिलीज से पहले भोलेनाथ की शरण में सारा और विक्की, शिव भक्ति में डूबे नजर आए दोनों स्टार्स

Vicky Kaushal-Sara Ali Khan Zara Hatke Zara Bachke Promotion

Vicky Kaushal-Sara Ali Khan Zara Hatke Zara Bachke Promotion

Vicky Kaushal-Sara Ali Khan Zara Hatke Zara Bachke Promotion: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, दोनों ही स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) के प्रमोशन में बिजी है।

विज्ञापन

इस बीच अब सारा और विक्की लखनऊ के शिव मंदिर पहुंचे हैं। इससे पहले विक्की कौशल और सारा अली खान फिल्म के प्रमोशन के लिए राजस्थान पहुंचे थे। उसके बाद दोनों साथ में आईफा 2023 में अपनी फिल्म प्रमोट करते नजर आए। वहीं, अब दोनों शिव भक्ति में डूबे नजर आए हैं।

विज्ञापन

भोलेनाथ की शरण में सारा और विक्की

दरअसल, स्टार्स अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए उनका प्रमोशन करते हैं। इसके लिए कोई भगवान के दर्शन कर उनसे फिल्म को हिट कराने की दुआ मांगता है। वहीं, कुछ लोगों के बीच जाकर फिल्म को देखने के अपील करते हैं। विक्की और सारा भी अपनी फिल्म का प्रमोशन कुछ इसी तरह कर रहे हैं। अब दोनों लखनऊ गए हैं और शिव मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान सारा देसी लुक में और विक्की ब्राउन शर्ट और ब्लू पैंट पहने नजर आए।

विज्ञापन

सारा ने अपने इंस्टाग्राम शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर अब दोनों के फोटोज वायरल हो रहे हैं। लोगों को सारा का लुक पसंद आ रहा है, लेकिन ट्रोल्स उनको तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। बता दें कि सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘जय भोलेनाथ’। अब लोग अब इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल की ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। साथ ही फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब ये फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ