Urfi Javed को मिला नया प्यार! फैशन दीवा बोलीं- I Love You
Urfi Javed on Orhan Awatramani (Orry): सोशल मीडिया पर उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं…
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed on Orhan Awatramani (Orry): फैशन दीवा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है।
हाल ही में उर्फी ने सेलेब्स के फेवरेट ओरहान अवत्रामानी यानी ओरी (Orry) के बारे में बात की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर उर्फी ने ओरी को लेकर ऐसा क्या कहा है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई?
https://www.instagram.com/p/C1ulG4ly84x/?img_index=2
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी, ओरी के बारे में बात कर रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी कहती हैं कि वो बहुत ही शानदार इंसान है, आई लव ओरी, वो सबके साथ सम्मान के साथ बात करते हैं। चाहें वो अंबानीज हो या मैं हूं, ओरी हर किसी के साथ एक जैसे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये दोनों एक ही टाइप के क्यों हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या बोल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये उसको क्यों लव यू कह रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती है। हालांकि इसके लिए वो कई बार ट्रोल भी हो जाती है, लेकिन बावजूद इसके वो अपना फैशन नहीं बदलती है।
वहीं, अगर ओरी यानी ओरहान अवत्रामानी की बात करें तो सेलेब्स के चहेते ओरी भी चर्चा में रहते हैं। उन्हें अक्सर बी-टाउन की हस्तियों के साथ स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर ओरी के सेलेब्स के फोटोज की भरमार रहती है, वो अक्सर स्टार्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: