Exclusive: Arbaaz Khan की दूसरी बेगम का खुलासा, 15 नहीं 25 साल छोटी हैं Shura Khan

Arbaaz Khan-Shura Khan age Difference: शूरा ने अपनी सही उम्र का खुलासा किया। आइए जानते हैं अरबाज से कितनी छोटी हैं ‘खान परिवार’ की नई बहू…

Arbaaz Khan-Shura Khan age Difference

INSTAGRAM

Arbaaz Khan-Shura Khan age Difference: इन दिनों बी-टाउन का नया कपल अरबाज खान और शूरा खान सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन कपल को स्पॉट किया जा रहा है। साथ ही दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन

इस बीच शूरा खान ने अपनी उम्र को लेकर E24bollywood से एक्सक्लूसिव बातचीत की और अपनी सही उम्र का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि आखिर ‘खान परिवार’ की नई बहू की उम्र क्या है और वो अरबाज खान से कितनी छोटी हैं?

विज्ञापन

शूरा ने बताई अपनी सही उम्र

दरअसल, हाल ही में E24bollywood से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए शूरा ने अपनी सही उम्र बताई। उन्होंने E24bollywood के इंस्टाग्राम हैंडल पर मैसेज किया और कहा कि मेरी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी गई है, जिसके बाद E24bollywood ने शूरा को रिप्लाई किया और सही उम्र बताने के लिए कहा। इस पर शूरा खान ने रिप्लाई किया और कहा कि वो 31 साल की है। शूरा के मुताबिक, वो अरबाज खान से 25 साल छोटी हैं।

विज्ञापन

शूरा और अरबाज के बीच 15 नहीं बल्कि 25 साल का ऐज गेप

इससे साफ है कि शूरा खान और अरबाज के बीच 15 नहीं बल्कि 25 साल का ऐज गेप है। हालांकि इससे पहले खबरें थी कि शूरा अरबाज से 15 साल छोटी हैं और वो 41 साल की है, लेकिन अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है, जिससे उनकी उम्र साफ हो गई है। बता दें कि शूरा और अरबाज अपनी शादी के बाद से ही जमकर लाइमलाइट बटोरी रही है।

विज्ञापन

24 दिसंबर 2023 को एक-दूजे के हो गए अरबाज और शूरा

बता दें कि बीते साल 24 दिसंबर 2023 को अरबाज और शूरा एक-दूजे के हो गए। जैसे ही कपल की निकाह सेरेमनी से फोटोज सामने आई, तो सोशल मीडिया पर छा गई। बताते चलें कि शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट है। इतना ही नहीं बल्कि वो अभिनेत्री रवीना टंडन के भी बेहद करीब हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ