Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma ने कनाडा में खोला कैफे, बॉलीवुड की ये हस्तियां भी हैं आलीशान रेस्तरां की मलिक

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला है, जिससे वह फूड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुके हैं। उनके अलावा बॉलीवुड की और भी हस्तियां है जिनका अपना रेस्टोरेंट है, आइए जानते हैं उन हस्तियों के नाम।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 5, 2025 15:19
Photo Credit- Social Media

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला है। अब वो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फूड बिजनेस में भी कदम रख चुके हैं। उनके कैफे का अंदर का इंटीरियर पिंक कलर का है। सोफा से लेकर कटलरी और वॉल डिजाइनिंग तक पर पिंक कलर है। इसकी तस्वीर गिन्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। डिजाइन और थीम के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस को कपिल का ये नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कपिल अकेले नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी आलीशान रेस्टोरेंट्स की मलिक हैं और फूड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं।

गौरी खान

गौरी खान सिर्फ एक इंटीरियर डिजाइनर नहीं हैं बल्कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में ‘टोरी’ नाम का एक खूबसूरत रेस्टोरेंट भी शुरू किया है। इस रेस्टोरेंट में एशियाई और लैटिन स्वादों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इसका इंटीरियर खुद गौरी ने डिजाइन किया है, जो उनकी क्लास और स्टाइल को दिखाता है। मेन्यू शेफ स्टीफन गैडिट ने तैयार किया है, जिसमें सुशी, डिम सम, याकिनिकु लॉबस्टर और ट्रफल रेमन जैसे खास व्यंजन शामिल हैं। टैरो कार्ड्स और लाइव सुशी काउंटर इसे और खास बनाते हैं।

---विज्ञापन---

आशा भोसले

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने भी एक रेस्टोरेंट चेन शुरू की है, जो सबसे पहले दुबई में खुला और अब कई देशों जैसे यूके, कुवैत, कतर और बहरीन तक पहुंच गया है। यह रेस्टोरेंट पारंपरिक उत्तर भारतीय खाने को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ परोसता है। दाल मखनी, तंदूरी चिकन, मशरूम कुरकुरे और चॉकलेट ट्रफल केक जैसे डिश इसमें खास हैं। यहां मॉकटेल, बिरयानी और सीफूड भी मिलता है।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने सबसे पहले मुंबई के बांद्रा में ‘H2O’ नाम का रेस्टोरेंट और बार खोला था, जो काफी पॉपुलर हुआ। बाद में उन्होंने इसे बंद कर ‘लिटिल इटली’ नाम से नया रेस्टोरेंट शुरू किया, जो अब इटालियन खाने के लिए जाना जाता है। यहां का मेन्यू खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो इटालियन स्वाद पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने हरियाणा के करनाल में ‘ही-मैन’ नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। यहां शुद्ध शाकाहारी उत्तर भारतीय खाना परोसा जाता है। रेस्टोरेंट में धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर और फोटो लगे हुए हैं। यहां की सब्जियां रेस्टोरेंट के फार्म में ही उगाई जाती हैं, जिससे यह एक हेल्दी और नैचुरल ऑप्शन बन जाता है।

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी मुंबई के बांद्रा में ‘बैस्टियन’ नाम के सीफूड रेस्टोरेंट की सह-मालिक हैं। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर शानदार है और यहां बिना गिल्ट फील किए टेस्टी और हेल्दी खाना मिल सकता है। यह रेस्टोरेंट अपने कॉकटेल्स और स्वादिष्ट डिशेज के लिए बहुत पॉपुलर है।

ये भी पढ़ें- मशहूर कॉमेडियन ICU में भर्ती, आर्थिक मदद के लिए आगे आए साउथ एक्टर प्रभाष

 

 

First published on: Jul 05, 2025 03:18 PM

संबंधित खबरें