TRP की रेस में एकता कपूर के डेली सोप पर लगा 'ग्रहण', रवि-सरगुन की जोड़ी ने उड़ाए सबके होश

Shargun-Ravi vs Ektaa Kapoor: टीवी इंडस्ट्री में पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ ने एकता कपूर के शो को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Shargun-Ravi vs Ektaa Kapoor

Shargun-Ravi vs Ektaa Kapoor

Ekta Kapoor show vs Dreamiyata: टीवी इंडस्ट्री की पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ (Dreamiyata Dramaa) ने टीआरपी की रेस में बड़ा धमाका किया है. उनके नए शो ‘गंगा माई की बिटियां’ (Ganga Mai Ki Betiyan) ने जबरदस्त रेटिंग हासिल की है. इस शो ने टीवी क्वीन एकता कपूर और राजन शाही जैसे दिग्गज निर्माताओं के शोज को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

TRP लिस्ट में नंबर 1 पर ‘गंगा माई की बिटियां’

रवि-सरगुन द्वारा निर्मित ज़ी टीवी का शो ‘गंगा माई की बिटियां’ ने 1.9 की शानदार रेटिंग के साथ टीआरपी रेटिंग पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसने एकता कपूर के फैंटेसी शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को भी पछाड़ दिया है. इसके अलावा क्लासिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ भी टीआरपी के मामले में पीछे हैं.

एकता कपूर के सीरियल्स की टीआरपी

सरगुन-रवि के इस प्रोडक्शन हाउस ने एकता कपूर की दुकान को धीमा कर दिया है. पिछले दिनों ‘नागिन 7’ (Naagin 7) की टीआरपी 1.6 थी. वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 1.5 रेटिंग मिली. सिर्फ एकता कपूर ही नहीं, बल्कि सालों से राज कर रहे स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को भी इस शो ने टॉप 5 की लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

विज्ञापन

गेम चेंजर साबित हो रही है रवि-सरगुन

एक जमाने में एकता कपूर के शोज काफी ऊंची टीआरपी आती थी. लेकिन अब रवि-सरगुन का प्रोडक्शन हाउस फ्रेश, इमोशनल और सोशल मैसेज से भरपूर कंटेंट ला रहा है. इनके शोज सालों-साल खींचने के बजाय लिमिटेड एपिसोड्स और तेज रफ्तार कहानी (Fast Pace Content) के साथ आते हैं, जो आज के दर्शकों को पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ