OTT पर आई एक ऐसी फिल्म, जिसे पूरी नहीं देख पा रहे दर्शक, बीच में ही बंद कर रहे स्क्रीन, क्या आपने देखी है 2024 की ये सबसे डिस्टर्बिंग मूवी?

OTT Movie: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस बीच अब ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आ गई है, जिसे दर्शक पूरी नहीं कर पा रहे हैं. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

the substance
1 / 7
the substance. image credit- social media

विज्ञापन

द सब्सटेंस

द सब्सटेंस2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2024 की सबसे पॉपुलर हॉरर फिल्म ‘द सब्सटेंस’ है, जो अपनी डरावनी कहानी और चौंकाने वाले सीन्स को लेकर चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

2024 में रिलीज हुई थी फिल्म3 / 7

फिल्म 'द सब्सटेंस' की बात करें तो ये फिल्म मई 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद इसकी कहानी और डरावने बॉडी हॉरर सीन्स ने दर्शकों को चौंका दिया है. यही वजह है कि इसे साल 2024 की सबसे डिस्टर्बिंग फिल्मों में गिना जाता है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक मशहूर टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पॉपुलैरिटी उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगती है. फिर उसकी लाइफ में एक ऐसा ड्रग आता है, जो सब कुछ बदल देता है.

विज्ञापन

कई सीन्स को नहीं देख सकते दर्शक

कई सीन्स को नहीं देख सकते दर्शक5 / 7

शुरू में सब सही होता है और इसे लेने के बाद उसकी बॉडी से उसका ही एक जवान वर्जन बाहर निकल आता है, लेकिन धीरे-धीरे उसका ये फैसला बेहद डरावना साबित होता है. इस फिल्म के कई सीन्स ऐसे हैं, जिन्हें सब नहीं देख सकते.

कोरली फरजेट ने किया है डायरेक्ट

कोरली फरजेट ने किया है डायरेक्ट6 / 7

इस फिल्म का डायरेक्शन कोरली फरजेट ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. इसमें डेमी मूर, मार्गरेट क्वाली और डेनिस क्वेड जैसे कलाकार नजर आए हैं.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को भी दिखाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन