'जियो, प्यार करो, हंसते रहो...', Thailand से Sonakshi Sinha ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड का मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति संग थाईलैंड ट्रिप एंजॉय कर रही है. जहां से कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं सोनाक्षी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है.

sonakshi sinha
1 / 5

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर के साथ इन दिनों थाईलैंड ट्रिप एंजॉय कर रही है. वहीं कपल ने वाइट में ट्यूनिंग की है, जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं कपल के फैंस भी उनकी फोटो पर जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक कैप्शन लिखा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है.

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल2 / 5

अभिनेत्री ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जियो, प्यार करो, हंसते रहो...' वहीं आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'जीना इसी का नाम है'. बता दें कि इन दिनों कपल थाईलैंड ट्रिप पर हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर किया है. इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा ने वाइट शर्ट पहना है और साथ डेनिम शॉर्ट्स कैरी की है. वहीं जहीर ने वाइट शर्ट और फॉर्मल पैंट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फोटो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फोटो3 / 5

वहीं सोनाक्षी ने फंकी जूलरी कैरी की है, जिससे उनका लुक काफी कूल लग रहा है. कपल ने यह फोटो अमोरा बीच से शेयर की है. वायरल हो रही इस फोटो में सोनाक्षी और जहीर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. बता दें कि कपल थाईलैंड अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी कब हुई थी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी कब हुई थी4 / 5

आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को शादी रचाई थी. कपल के फोटो को देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कपल की इन फोटो में पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक यूजर ने फोटो के कमेंट बॉक्स में लिखा, 'ये मेरे फेवरेट कपल...आप दोनों बहुत प्यारे हैं'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस इन्हीं तस्वीरों का इंतजार था, आप हमेशा बुरी नजर दूर रहें'.

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शेयर किया रोमांटिक फोटो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शेयर किया रोमांटिक फोटो5 / 5

कपल ने बीच से जो फोटो शेयर की है, जिसमें वो दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं. इस तस्वीर में कपल सनसेट के टाइम अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों एक दूसरे को कोजी पोज दे रहे हैं. अगर आपने कपल की फोटोज नहीं देखी है, तो आप इसे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन