Arshad Nadeem ने अच्छा क्रिकेट खेला... मशहूर एक्ट्रेस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को 'क्रिकेटर' बताने पर हुई ट्रोल

Actress Called Arshad Nadeem Cricketer: पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को ओलंपिक में गोल्ड मिलने के बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। इस बीच थ्रोबैक वीडियो में पाक एक्ट्रेस ने उन्हें क्रिकेटर बता दिया।

Arshad Nadeem

Arshad Nadeem.

Actress Called Arshad Nadeem Cricketer: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। साथ ही अपने देश को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दिया है। उनकी इस जीत पर क्रिकेट जगत से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि अरशद नदीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो पाकिस्तान का कोई एथलीट आजतक नहीं कर पाया।  यही वजह है कि अब उन पर बायोपिक बनाने की चर्चा भी तेजी से चल रही है। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अरशद नदीम को क्रिकेटर बताते हुए सुना जा रहा है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को क्रिकेटर बोल रही हैं। वो कह रही हैं कि ‘बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। सरकार को चाहिए कि वो ऐसे क्रिकेटर का हौसला बढ़ाए। हमारे फिल्म स्टार्स भी काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हैं।’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को अब ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि पाक में रहने वाले लोगों को क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के नाम याद ही नहीं रहते हैं। अरशद नदीम में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तानियों को गर्व करने का मौका दिया है लेकिन इन्हें क्रिकेट ही याद आ रहा है। लोगों का कहना है कि इस एक्ट्रेस को नशे में रहने की आदत है। इसे कुछ पता ही नहीं रहता है।

कौन हैं पाक एक्ट्रेस मीरा

आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस और एंकर मीरा फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने पाक के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। मीरा फिल्म ‘नजर’ में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो कई पाकिस्तानी सीरीज का हिस्सा भी बन चुकी हैं।

भाला फेंक प्रतियोगिता में बनाया रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल हासिल कर भाला फेंक प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और इंडिया के नीरज चोपड़ा को हराया। इसके बाद से अरशद को बधाई मिल रही है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री ने अरशद को 10 करोड़ रुपये का इनाम दिया है। साथ ही उन्हें नई होंडा सिविक कार देने का ऐलान भी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ