समाज की इस समस्या पर आधारित है 'Aap Jaisa Koi' की कहानी, R Madhavan ने किया रिवील

आर. माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आर माधवन संस्कृत प्रोफेसर और फातिमा फ्रेंच इंस्ट्रक्टर बनी हैं। आर माधवन ने बताया कि फिल्म समाज की कौन-सी समस्या को दिखाती है।

समाज की इस समस्या पर आधारित है 'Aap Jaisa Koi' की कहानी, R Madhavan ने किया रिवील

Photo Credit- Social Media

अभिनेता आर. माधवन और फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं और बताया कि इसकी कहानी असल जिंदगी के रिश्तों से कैसे जुड़ती है। इस फिल्म में आर. माधवन ने एक संस्कृत प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जबकि फातिमा फ्रेंच इंस्ट्रक्टर बनी हैं। कहानी दो ऐसे लोगों की है जो बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन जिंदगी की एक जैसी तकलीफ से गुजर रहे हैं।

अकेलेपन पर है फोकस

आर. माधवन ने ANI से बात करते हुए बताया कि फिल्म की थीम आज के दौर में बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि अकेलापन आज की सबसे बड़ी बीमारी है। सोशल मीडिया और भीड़ के बीच भी इंसान खुद को अकेला महसूस करता है। हम यही कहना चाहते हैं कि अगर हमारी जिंदगी में ‘आप जैसा कोई’ आ जाए, तो शायद हमारा अकेलापन भी दूर हो सकता है।

फातिमा का अनुभव

फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। जब डायरेक्टर विवेक ने मुझे बुलाया और स्क्रिप्ट दी, तो पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा। यह एक सिंपल लेकिन इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें दो लोग हैं, जिनके अपने-अपने संघर्ष हैं। इस फिल्म में पहली बार मुझे माधवन के साथ काम करने का मौका मिला और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती थी।

रिलीज की जानकारी

फिल्म ‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो अकेलेपन को महसूस करते हैं और चाहते हैं कि कोई उनकी जिंदगी में ऐसा आए जो उन्हें समझे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ