64 साल पहले 1 करोड़ में बना एक गाना, सबसे महंगी फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया बवाल

This Movie Song was made in 1 Crore: साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म के एक गाने को बनाने में 1 करोड़ रुपये चले गए।

Mughal-E-Azam Song was made in 1 Crore

Mughal-E-Azam Song was made in 1 Crore

विज्ञापन
Mughal-E-Azam Song was made in 1 Crore: साल 1960 में रिलीज हुई मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म है, जिसकी गहराई, संवाद और संगीत आज भी अमर हैं। ये फिल्म न सिर्फ अपने समय की सबसे महंगी फिल्म थी, बल्कि ये आज भी भारतीय फिल्म इतिहास का एक अहम हिस्सा मानी जाती है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोटे शामिल थे। इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका एक गाना आज से करीब 64 साल पहले 1 करोड़ रुपये में बना था।

गाने को बनाने में लगे 1 करोड़ रुपये

इस फिल्म की कहानी प्रेम, संघर्ष और सामाजिक विवाद पर बेस्ड थी, जिसमें राजकुमार सलीम का विद्रोह और अनारकली की खूबसूरती को दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फेमस गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के पीछे कितनी मेहनत छिपी है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

इस गाने को मोहन स्टूडियोज में फिल्माया गया था, जहां का सेट लाहौर के शीश महल जैसा बनाया गया था। ये सेट 150 फीट लंबा, 80 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा था और इसे बनाने में लगभग दो साल और 1 करोड़ रुपये की लागत आई थी। उस समय ये एक हिंदी फिल्म के बजट से कई गुना महंगी थी।

बाथरूम स्टूडियो में लता दीदी ने गाया गाना 

फिल्म के निर्देशक और संगीतकार इस गाने को लेकर बहुत गंभीर थे। गीतकार शकील बदायूंनी ने इसे पूरी तरह बनाने में करीब 105 बार लिखा था। तब जाकर संगीतकार नौशाद ने इसे मंजूरी दी। नौशाद ने इस गाने को लता मंगेशकर से गवाया। उस समय टेकनॉलोजी की कमी के चलते गाने में इको प्रभाव डालना काफी मुश्किल था। लेकिन नौशाद ने एक अनोखा हल निकाला। उन्होंने लता मंगेशकर को बाथरूम स्टूडियो में गाने के लिए कहा, जिससे गाने में एक प्राकृतिक इको प्रभाव आ गया।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 

इन सभी कोशिशों का नतीजा ये रहा कि फिल्म मुगल-ए-आजम ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई, बल्कि कई विशेषज्ञों के अनुसार, आज भी ये हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है अगर उस वक्त के पैसे की वैल्यू को देखा जाए तो।

इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी। इसके संवाद, गाने और स्क्रीनप्ले ने इसे बेहतरीन फिल्म बना दिया। मुगल-ए-आजम सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी सांस्कृतिक धरोहर है, जो सदियों तक भारतीय सिनेमा में जीवित रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ