Mouni Roy, Suraj Nambiar: पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियर के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तो यूजर्स ने तुरंत नोटिस कर लिया. इसके बाद ही दोनों के अलग होने की अफवाह तेजी से फैल गई. मौनी और सूरज की शादी टूटने की कगार पर है और बात तलाक तक जा चुकी है क्योंकि सूरज पर चीटिंग के आरोप लगे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है?
मौनी और सूरज के बीच कितना एजगैप?
मौनी और सूरज के एजगैप की बात करें, तो दोनों के बीच उम्र का ज्यादा फासला नहीं है. जी हां, वैसे तो दोनों में एक ही साल का अंतर है, लेकिन मौनी, सूरज से बड़ी हैं. मौनी की उम्र की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 28 सितंबर 1985 को हुआ था. इस हिसाब से मौनी की उम्र 40 साल है. वहीं, सूरज की बात करें तो सूरज 39 साल के हैं. उनका जन्म 9 अगस्त 1986 को हुआ था.
साल 2022 में हुई थी शादी
मौनी और सूरज की शादी की बात करें तो दोनों ने तीन साल तक साथ रहने के बाद साल 2022 में गोवा में शादी की थी।.दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी. मौनी और सूरज की शादी कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई थी. इस शादी को मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं से किया गया था.
फैंस को पसंद थी दोनों की केमिस्ट्री
शादी के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता था. दोनों फैंस के साथ अपने फोटोज शेयर करते रहते थे. फैंस को भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती थी, लेकिन अब दोनों की शादी टूटने के कगार पर आ गई है और दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं है. इस बीच मौनी रॉय ने भी इस पर अपना रिएक्शन देते हुए अफवाहों से दूर रहने और प्राइवेसी की मांग की है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा.
यह भी पढ़ें- ‘1 फोन कॉल और मान गए विजय…’, क्या आपने देखी है Thalapathy की इकलौती बॉलीवुड फिल्म? 14 साल पहले हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
2 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
3 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
3 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
5 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
6 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 days ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 days agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines