‘1 फोन कॉल और मान गए विजय…’, क्या आपने देखी है Thalapathy की इकलौती बॉलीवुड फिल्म? 14 साल पहले हुई थी रिलीज
Thalapathy Vijay Bollywood Film: थलापति विजय ने सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है. ये फिल्म 14 साल पहले रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: May 13, 2026 16:00
Share :
Thalapathy Vijay image credit- social media
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
थलापति विजय का बॉलीवुड डेब्यू
थलापति विजय ने केवल एक बॉलीवुड फिल्म 'राउडी राठौर' में काम किया है, जो 2012 में रिलीज हुई थी.
उन्होंने 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार के साथ 'चिंता ता ता' गाने पर डांस किया था.
विजय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी और इसके बाद उन्होंने किसी अन्य बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया.
राउडी राठौर से जुड़ा किस्सा
फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने विजय को तब अप्रोच किया जब वह मुंबई में अपनी फिल्म 'थुप्पाकी' की शूटिंग कर रहे थे.
Thalapathy Vijay Bollywood Film: थलापति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक तरफ एक्टर की पर्सनल लाइफ तो दूसरी ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के चर्चे हो रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि विजय ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वो राजनीति में आ चुके हैं. अपने फिल्मी करियर में विजय ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने बस एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है और ये फिल्म ना तो सलमान शाहरुख और ना ही रणवीर के साथ थी.
2012 में रिलीज हुई थी फिल्म
थलापति विजय ने जिस बॉलीवुड फिल्म में काम किया था, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' है. इस फिल्म में विजय ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था. इस फिल्म के लिए विजय ने कोई फीस भी चार्ज नहीं की थी. ये फिल्म तमिल और तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है.
डायरेक्टर ने किया अप्रोच
साल 2012 में आई फिल्म 'राउडी राठौड़', रवि तेजा स्टारर 'विक्रमार्कुडु' और तमिल फिल्म 'सिरुथ्थई' का रीमेक है. इस फिल्म में विजय को ऐसे ही कास्ट नहीं किया गया था बल्कि ये किस्सा बेहद मजेदार है. दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब विजय मुंबई में ही थे. फिल्म के डायरेक्टर को इसका पता लगा, तो उन्होंने एक्टर को अप्रोच किया.
मुंबई में ही थे विजय
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा ने कहा था कि मुझे पता था कि विजय मुंबई में 'थुप्पाकी' की शूटिंग कर रहे हैं और जब म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद इंट्रो सॉन्ग पर काम कर रहे थे, तब मैंने सोचा कि विजय को भी इसमें शामिल करूं, लेकिन शुरू में बहुत हिचकिचाहट हो रही थी.
प्रभु ने बताया था कि मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने मेरी बात सुनी और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दी. एक मिनट के लिए मैं खुद हैरान रह गया था कि विजय इतनी आसानी से मान गए और ये पल बेहद इमोशनल था. इस फिल्म के बाद विजय ने कभी बॉलीवुड में काम नहीं किया. बता दें कि फिल्म 'राउडी राठौड़' के जिस गाने में थलापति विजय ने अक्षय कुमार संग डांस किया, उसका नाम 'चिंता ता ता' है. ये गाना साल 2012 का हिट गाना था.
Thalapathy Vijay Bollywood Film: थलापति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक तरफ एक्टर की पर्सनल लाइफ तो दूसरी ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के चर्चे हो रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि विजय ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वो राजनीति में आ चुके हैं. अपने फिल्मी करियर में विजय ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने बस एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है और ये फिल्म ना तो सलमान शाहरुख और ना ही रणवीर के साथ थी.
2012 में रिलीज हुई थी फिल्म
थलापति विजय ने जिस बॉलीवुड फिल्म में काम किया था, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘राउडी राठौर’ है. इस फिल्म में विजय ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था. इस फिल्म के लिए विजय ने कोई फीस भी चार्ज नहीं की थी. ये फिल्म तमिल और तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है.
---विज्ञापन---
डायरेक्टर ने किया अप्रोच
साल 2012 में आई फिल्म ‘राउडी राठौड़’, रवि तेजा स्टारर ‘विक्रमार्कुडु’ और तमिल फिल्म ‘सिरुथ्थई’ का रीमेक है. इस फिल्म में विजय को ऐसे ही कास्ट नहीं किया गया था बल्कि ये किस्सा बेहद मजेदार है. दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब विजय मुंबई में ही थे. फिल्म के डायरेक्टर को इसका पता लगा, तो उन्होंने एक्टर को अप्रोच किया.
मुंबई में ही थे विजय
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा ने कहा था कि मुझे पता था कि विजय मुंबई में ‘थुप्पाकी’ की शूटिंग कर रहे हैं और जब म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद इंट्रो सॉन्ग पर काम कर रहे थे, तब मैंने सोचा कि विजय को भी इसमें शामिल करूं, लेकिन शुरू में बहुत हिचकिचाहट हो रही थी.
---विज्ञापन---
अक्षय के साथ किया था डांस
प्रभु ने बताया था कि मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने मेरी बात सुनी और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दी. एक मिनट के लिए मैं खुद हैरान रह गया था कि विजय इतनी आसानी से मान गए और ये पल बेहद इमोशनल था. इस फिल्म के बाद विजय ने कभी बॉलीवुड में काम नहीं किया. बता दें कि फिल्म ‘राउडी राठौड़’ के जिस गाने में थलापति विजय ने अक्षय कुमार संग डांस किया, उसका नाम ‘चिंता ता ता’ है. ये गाना साल 2012 का हिट गाना था.