Sushmita Sen करने जा रही हैं धमाकेदार वापसी, ट्रांसजेंडर के जीवन को पर्दे पर दर्शाएंगी

Sushmita Sen करने जा रही हैं धमाकेदार वापसी, ट्रांसजेंडर के जीवन को पर्दे पर दर्शाएंगी

Sushmita Sen करने जा रही हैं धमाकेदार वापसी, ट्रांसजेंडर के जीवन को पर्दे पर दर्शाएंगी

विज्ञापन

मुंबई: ‘आर्या’ की जबरदस्त सफलता के बाद, सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) एक और धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज, ‘ताली’ का खुलासा किया है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर कैम्पेनर गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी।

अभी पढ़ें – Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 6: दुनियाभर में कमाल रही है फिल्म, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

सुष्मिता ने सीरीज (Sushmita Sen upcoming series Taali) से अपना पहला लुक साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो सावंत की कहानी को सिनेमा के जरिए लाने की कोशिश करेंगी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को हरी साड़ी और लाल रंग के बंद कॉलर ब्लाउज में सजे हुए देखा जा सकता है। गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर बड़ी लाल बिंदी और हाथ में दो कंगन के साथ कलाई घड़ी पहने सुष्मिता काफी गंभीर भाव में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘Taali – बजाऊँगी नहीं, बजवाऊँगी !’ इसी के साथ उन्होंने आगे जोड़ा, “इस खूबसूरत व्यक्ति को चित्रित करने और उसकी कहानी को दुनिया के सामने लाने का सौभाग्य पाने से ज्यादा मुझे कुछ भी गर्व और आभारी नहीं बनाता है !! यहाँ जीवन है और सभी को इसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है !!! मैं तुम लोगों से प्यार करती हूँ!!! #दुग्गादुग्गा।” बता दें, सीरीज का निर्देशन मराठी निर्देशक रवि जाधव करेंगे।

विज्ञापन

गौरतलब हो कि, गौरी सावंत एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं, जिन्होंने साल 2000 में सखी चार चौघी ट्रस्ट की शुरुआत की। ये एक ऐसा एनजीओ है जो ट्रांसजेंडर्स को राहत प्रदान करता है और सुरक्षित सेक्स की वकालत करता है। छह एपिसोड वाले डॉक्यूमेंट्री भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां के रूप में सावंत की कठिनाइयों और बाधाओं सहित उनके जीवनयात्रा को बताएगी। इसी के साथ मां-बेटी के रिश्ते पर भी जोर देगा।

विज्ञापन

बता दें, सुष्मिता का शेड्यूल काफी व्यस्त है। नवंबर तक इस सीरीज के शूटिंग को पूरा करने की उम्मीद है, जिसके बाद वो राम माधवानी की ‘आर्या’ के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ