Vikram Vedha Box Office Collection Day 6: विक्रम वेधा को मिला दशहरा का फायदा, जानें कलेक्शन

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

विज्ञापन

मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Box Office Collection) की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग भले ही कम रही हो, लेकिन अब इसने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। फिल्म ने 6ठे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा घरेलू कलेक्शन किया।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Box Office Collection Day 6)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6वें दिन फिल्म ने लगभग 7 करोड़ रुपये कमा लिए। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 55.10 करोड़ रुपये हो गया है। जानकारों का मानना है कि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिला है। इसी के साथ फिल्म ने बुधवार को सामान्य रूप से 21.28 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी हासिल की।

विज्ञापन

‘विक्रम वेधा’ को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। बता दें, सैफ और ऋतिक की ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसे भारतीय पौराणिक कहानी पर विक्रम और बेताल के तर्ज पर बनाया गया है। नियो-नोयर एक्शन क्राइम थ्रिलर में सैफ को एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो ऋतिक रोशन द्वारा निभाए गए एक दृढ़ गैंगस्टर को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ