Suhani Bhatnagar Funeral
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुईं Suhani Bhatnagar, नम आंखों के साथ पिता ने दी मुखाग्नि

Suhani Bhatnagar Funeral: फरीदाबाद की रहने वाली जूनियर दंगल गर्ल यानी सुहानी भटनागर पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। उनके पिता ने नम आंखों के साथ अपनी बेटी को मुखाग्नि दी। सुहानी ने फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी की भूमिका निभाई थी। लंबी बीमारी के चलते उनका महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया।

Suhani Bhatnagar Funeral: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके पिता ने नम आंखों के साथ बेटी को मुखाग्नि दी। सुहानी भटनागर का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 के अजरौंदा श्मशान घाट में किया गया है। सुहानी के पिता पुनीत भटनागर पेशे से इंजीनियर हैं। सुहानी के माता-पिता ने बड़े ही नाजों से अपनी बेटी को पाला था। बेटी के जाने के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

इस बीमारी से पीड़ित थीं सुहानी

सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि उनकी बेटी के उल्टे हाथ में सूजन आई थी। सूजन बढ़ती जा रही थी लेकिन डॉक्टर इसकी वजह नहीं बता पा रहे थे। जब सूजन सुहानी के पूरे शरीर में आ गई तो उन्होंने बेटी को एम्स में दिखाया जहां डॉक्टर्स ने जांच में बताया कि सुहानी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। सुहानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती चली गई।

इम्यूनिटी हो गई थी वीक

सुहानी के पिता ने आगे बताया कि डर्मेटोमायोसिटिस एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है और वो स्टेरॉयड है। सुहानी के पिता ने आगे बताया कि स्टेरॉयड लेने के बाद सुहानी की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने बताया था कि सुहानी को जो बीमारी है, उसे ठीक होने में काफी समय लगता है।

विज्ञापन

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

डॉक्टर ने बताया था कि सुहानी को जो बीमारी है, उसे ठीक होने में काफी समय लगता है। हालांकि इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से अस्पताल में ही सुहानी को इंफेक्शन भी हो गया। उसके फेफड़े कमजोर हो गए और उनमें तरल जमा होने लगा था जिसके चलते उनकी बेटी को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की शाम सुहानी की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

बेटी के गम में डूबे माता-पिता

उधर, महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर के निधन से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुहानी इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। परिवार के अलावा पूरे फरीदाबाद में लोग गम में डूबे हैं। इस बीच सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी एक इमोशनल नोट के जरिए सुहानी को श्रद्धांजलि दी है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ