'उसने बेटी की मन्नत मांगी थी', मां बनने के बाद मशहूर एक्ट्रेस का पहला बयान

Actress on Baby Girl: एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है और अब करीब 1 हफ्ते बाद उनका बयान सामने आया है। क्या कुछ कहा एक्ट्रेस ने चलिए आपको बताते हैं।

TV Actress Smriti Khanna on Baby Girl

TV Actress Smriti Khanna on Baby Girl

विज्ञापन

TV Actress Smriti Khanna on Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने पिछले हफ्ते नन्ही बेटी को जन्म दिया है। अपने पति और एक्टर गौतम गुप्ता के साथ स्मृति खन्ना ने इस खुशी के मौके को फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर कर बांटा था। एक्ट्रेस ने अब अपनी दूसरी बेटी होने पर एक इंटरव्यू में बयान जारी किया है। अपनी पहली बेटी अनायका के बाद एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है, इस पर जब उनका और फैमिली के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

स्मृति खन्ना ने मां बनने पर क्या कहा?

स्मृति खन्ना ने अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए बताया कि इस बार का अनुभव उनके लिए कुछ अलग था। उन्होंने कहा कि ‘पहली बार मां बनने पर तुरंत उस कनेक्शन का एहसास नहीं हुआ था, लेकिन इस बार मुझे पहले से ही मां बनने की फीलिंग आ गई थी। इस बार मुझे जल्दी ही उस कनेक्शन का एहसास हुआ’। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति के लिए ये अनुभव पूरी तरह से अलग था। स्मृति के मुताबिक ‘गौतम ने पहली बार ज्यादा फील किया था जबकि अब उन्हें कुछ दिन लगेंगे फिर से वही कनेक्शन फील करने में। ये एक ऐसा अहसास है, जिसे शब्दों में नहीं समझाया जा सकता।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smoo (@smriti_khanna)

अनायका ने छोटी बहन की मांगी थी मन्नत

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी पहली बेटी अनायका को हमेशा से ही एक बहन की ख्वाहिश थी। स्मृति हंसते हुए कहती हैं, ‘अनायका ने सच में छोटी बहन की मन्नत मांगी थी और यही वजह है कि हमें एक और बेटी मिली। उसकी मन्नत पूरी हो गई है और यही मेरे लिए सबसे बड़ा सुख है। वो बहुत उत्साहित थी लेकिन अब जब बच्चा आ गया है और वो उसके साथ खेल नहीं पा रही है तो ये उसके लिए थोड़ी निराशा वाली बात है, लेकिन हमने पूरी कोशिश की है कि दोनों बच्चों के बीच ध्यान सही तरीके से बांटा जाए ताकि अनायका को बुरा न लगे।

विज्ञापन

छोटी बच्ची अभी समझ नहीं पाएगी, लेकिन वो बाद में समझेगी। मैंने नई बच्ची के कमरे में जो कुछ भी किया है, वही अनायका के कमरे के लिए भी किया है ताकि उसे किसी भी तरह से अलग न महसूस हो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smoo (@smriti_khanna)

विज्ञापन

‘बेबी गर्ल का नाम फिलहाल तय नहीं किया’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बेटी के लिए कोई नाम तय किया है, इस पर अभिनेत्री ने कहा , ‘हमने अभी तक कोई नाम तय नहीं किया है, लेकिन अनायका के पास कुछ नाम हैं जिनमें से हम शायद एक चुनेंगे। मैंने उसे कहा है कि वो स्कूल जाए और जो भी नाम उसे पसंद हो, वो हमें आकर बताए। कभी-कभी तो वो सरनेम भी ले आती है और कहती है कि पूरा नाम रख लेते हैं, तब मुझे उसे समझाना पड़ता है कि सरनेम तो हमारे ही रहेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ