देश ही नहीं विदेश में भी Dunki ने बजाया 'डंका', ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में साल की तीसरी बड़ी ओपनर बनी SRK की फिल्म

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी किंग खान की फिल्म कमाल कर रही है।

Dunki

instagram

Dunki: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ बीते दिन यानी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है और इसे ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं बल्कि किंग खान की ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में साल की तीसरी बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग इस फिल्म को लेकर जमकर अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं। आइए जानते है…

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ‘डंकी’ को मिल रहा जबरदस्त प्यार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ को खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, अगर ‘डंकी’ की इंडिया में बात करें तो ये फिल्म भारत में भी खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में ना सिर्फ दोस्ती बल्कि उन लोगों की कहानी भी है, जो अपने देश से बाहर रहते हैं और देश को याद करते है।

विज्ञापन

‘सालार’ ने भी सिनेमाघरों में की एंट्री

‘डंकी’ को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था। वहीं, अब सिनेमाघरों में प्रभास की ‘सालार’ भी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होगी। साथ ही इन दिनों फिल्मों में कौन किस पर भारी पडे़गा ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

साथ ही अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो प्रभास की सालार के टिकट ज्यादा बिके और शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने कलेक्शन ज्यादा किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ig_abhishek28/status/1737636174108541162?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1737636174108541162%7Ctwgr%5E586d36a5a2001bbfb5def1a302da6920b3452605%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fshah-rukh-khan-dunki-become-the-third-biggest-opener-hindi-film-in-australia-and-new-zealand-2566949

बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन?

इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में मौजूद है। ऐसे में किस फिल्म की कमाई कैसी रहेगी ये कहना तो अभी मुश्किल है, लेकिन आने वाले टाइम में इसका भी पता चल जाएगा कि बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन है? बता दें कि शाहरुख खान इस साल पहले ही दो बड़ी फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में क्या सालार, डंकी से आगे निकल पाएगी? ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ