Samantha Ruth Prabhu को मिला नया प्यार! जल्द ही डेट पर जाएंगी एक्ट्रेस?

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो गई है। अरे भई ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि खुद सामंथा का कहना है? सामंथा ने एक पोस्ट के जरिए खुद इस बारे में जानकारी दी है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सामंथा अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। अरे भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि ये हिंट तो सामंथा ने खुद ही दिया है। नहीं समझे… आइए समझाते हैं…

सामंथा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, चंद मिनटों पहले ही सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में सामंथा खुद नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक छोटी चिट है, जिस पर लिखा है Find Hon… वहीं, अगर दूसरी फोटो की बात करें तो इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पूरी चिट नजर आ रही है, जिस पर लिखा है कि Find Honey On 01-08.

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

एक्ट्रेस ने कैप्शन में दिया हिंट

इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में भी लिखा है कि 01-08 Sounds Like a Date? जैसे ही सामंथा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया तो सबके मन में एक ही सवाल आया कि आखिर माजरा क्या है?

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

विज्ञापन

लोगों ने किए सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स सामंथा के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि मुझसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कौन है वो मिस्ट्रीमैन? एक अन्य यूजर ने कहा कि अरे मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे 1 तारीख का इंतजार है। हालांकि इस पोस्ट में सामंथा ने ये कंफर्म नहीं किया है कि क्या वो सच में किसी के प्यार में हैं या फिर किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये पोस्ट किस ओर इशारा कर रहा है अब ये तो एक अगस्त को ही पता लगेगा। साथ ही ये भी कि क्या ये सच में किसी को डेट करने की ओर इशारा है या फिर ये कोई फ्रेंक है।

1 अगस्त को होगा खुलासा?

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। हालांकि साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब एक्ट्रेस का पोस्ट देखकर लोगों ने एक बार फिर से कयास लगाए हैं कि सामंथा की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है। अब सच क्या है और एक्ट्रेस इस पोस्ट के जरिए क्या कहना चाहती है, ये आने वाले वक्त के साथ ही पता लगेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ