'बिल माफ करो…' इस मराठी फिल्म के लिए 'मसीहा' बने Shah Rukh Khan, इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया पूरा किस्सा

Shah Rukh Khan Waives Off: शाहरुख खान को अक्सर लोगों की मदद करते हुए देखा गया है. इस बार एक मराठी फिल्म को लेकर उन्होंने भारी रकम माफ कर दी. इससे डायरेक्टर को अपनी कला दिखाने का मौका मिला और वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

shah rukh khan waives off deol band 2

shah rukh khan waives off deol band 2

Pravin Tande On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी दरियादिली का किस्सा एक बार फिर लोगों को प्रभावित कर रहा है. इस बार उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म के लिए स्टैंड लिया, जिसने आगे बहुत तरक्की की. यू्ट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने शाहरुख खान को मसीहा बताया और पैसे माफ करने की बात बताते हुए भावुक हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर ने सुनाई शाहरुख की दरियादिली की कहानी

यूट्यब चैनल Abhijat Marathi Filmy से बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने बताया कि ‘फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लिए जरूरी DCP (Digital Cinema Package) और कलर ग्रेडिंग का काम शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ (Red Chillies Entertainment) की लैब में चल रहा था. शुरू में इसका बजट 12 लाख था लेकिन शूट होते तक ये 42 लाख हो गया. ये बड़ा अमाउंट हमारे बजट से काफी ज्यादा था.’

शाहरुख ने बिल किया माफ

डायरेक्टर आगे बातते हैं कि ‘मैं ये पैसा नहीं दे पा रहा था. जब ये बात टीम के जरिए शाहरुख खान तक पहुंची, तो उन्होंने टीम से एक सवाल पूंछा कि फिल्म कैसी है? तो जब उन्हें पता चला कि फिल्म अच्छी है और इमोशनल करने वाली है तो शाहरुख ने अपनी टीम से कहा, ‘बिल माफ करो. पिक्चर अच्छी है ना? दे दो. ये मराठी फिल्म है. हम पैसा का मामला बाद में देख लेंगे.’

विज्ञापन

कौन सी है ये मराठी फिल्म?

मराठी फिल्म ‘देऊळबंद २’ (Deool Band 2) साल 2026 की एक ब्लॉकबस्टर आध्यात्मिक-ड्रामा (Spiritual Drama) फिल्म है. यह साल 2015 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म ‘देऊळबंद’ का सीक्वल (दूसरा भाग) है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद फिल्म की मजबूत स्क्रिप्ट और दमदार एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया. इसने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ से ज्यादा कमाई की. अब ये छोटे बजट वाली फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है. प्रवीण तरडे ने इंटरव्यू में कहा कि ‘आज जब फिल्म हिट हो गई है तो हर कोई तारीफ कर रहा है. लेकिन जब यह फिल्म कुछ भी नहीं थी और कोई नहीं जानता था कि यह चलेगी या नहीं, तब शाहरुख साहेब ने हमारी मदद की. मैं उनका और उनकी टीम का जिंदगी भर ऋणी रहूंगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ