इस फिल्म के बने 7 रीमेक, सारे HIT, 2024 में कर डाली 500 करोड़ पार की कमाई

Seven Remake Of This Film: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक फिल्म इंडस्ट्री तक फिल्मों के रीमेक बनना कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके सात बार रीमेक बने हैं।

Seven Remake Of This Film

Seven Remake Of This Film

Seven Remake Of This Film: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म का रीमेक बनना बेहद पहले से चला आ रहा है। हालांकि, जिन फिल्मों के रीमेक बनते हैं उनमें से कुछ तो फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन कुछ सुपरहिट जाते हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी भी होती हैं कि उसके कितने ही रीमेक बन जाए, सबके सब हिट होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

फिल्म ‘मणिचित्राथूज’

दरअसल, साल 1993 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘मणिचित्राथूज’ है। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और फिर इसके रीमेक बने। मोहनलाल और सुरेश गोपी की इस फिल्म को महज 30 लाख रुपये में बनाया गया था और इसने 2.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था।

विज्ञापन

‘अपथमित्रा’

इसके बाद साल 2004 में इसका रीमेक बना, जिसका नाम रखा गया ‘अपथमित्रा’। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो इसने भी टिकट खिड़की पर जमकर गदर काटा और 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अपने-आपमें ही बड़ी बात है। ये सिलसिला यही नहीं रुका और साल 2005 में ‘चंद्रमुखी’ नाम की फिल्म को रिलीज किया गया।

‘राजमोहेल’

फिल्म के रीमेक ने फिर से धमाका किया और 19 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म में रजनीकांत, नयनतारा और ज्योतिका जैसे सुपरस्टार्स थे, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद साल 2005 में ही इस फिल्म का एक और रीमेक आया, जिसे ‘राजमोहेल’ नाम से बनाया गया और ये बंगाली में था। इसमें लीड रोल में प्रोसेनजीत चटर्जी, अभिषेक चटर्जी और अनु चौधरी थे।

विज्ञापन

‘भूल-भुलैया’

इसके बाद साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल-भुलैया’। इस बार फिल्म के रीमेक को हिंदी में बनाया गया था, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन लीड रोल में थे। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और 85 करोड़ का कारोबार किया। फिर साल 2022 में इसी फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया।

‘भूल-भूलैया 3’

इस फिल्म में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस किया और 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 260 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिर इस फिल्म का रीमेक आया, तो ‘भूल-भूलैया’ का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म को इसी साल 2024 में रिलीज किया गया। महज 150 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने अब तक 500.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ