India's Got Latent के दूसरे एपिसोड में जजों की कुर्सी पर बैठेंगे ये महारथी, रिवील हुई गेस्ट लिस्ट

Samay Raina Indias Got Latent Judge List: समय रैना का शो India’s Got Latent का दूसरा एपिसोड आज शाम 7 बजे रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है. बता दें कि उन्होंने रिलीज से पहले गेस्ट लिस्ट रिवील कर दी है. लोग अब इस शो का मजा कुछ ही समय में लेने वाले हैं.

Samay Raina Indias Got Latent Judge List

Samay Raina Indias Got Latent Judge List

Indias Got Latent 2 Episode 2 Updates: समय रैना का पॉपुलर शो India’s Got Latent सीजन 2 में धमाल मचा रहा है. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शार्वरी जैसे बड़े सितारों ने जज की भूमिका निभाई और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. अब दूसरे एपिसोड की गेस्ट लिस्ट सामने आ गई है. इसमें कुछ बड़े नाम जजों की कुर्सी पर बैठने वाले हैं. यह एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे एपिसोड की गेस्ट लिस्ट

समय रैना ने शो रिलीज से पहले जजों के पैनल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें बलराज सिंह घई और समय रैना के साथ चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और हर्ष लिम्बाचिया नजर आएंगे. इस स्टोरी को शेयर करने के बाद दूसरी स्टोरी में समय ने लिखा कि- ‘मैं इन तीनों को देखकर बड़ा हुआ हूं. इन्होंने मुझे बहुत हंसाया है. आज मैं इनके साथ लेटेंट में नजर आने वाला हूं. मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा. मैं बहुत उत्सुक हूं, इन लोगों के कॉमेडी जैमिंग के लिए. मैं इंतजार नहीं कर पा रहा.’

India’s Got Latent का पहला शो

India’s Got Latent एक अनोखा टैलेंट शो है. यहां आम लोग अपने छिपे हुए हुनर दिखाते हैं. जज हंस-हंसकर उनका मूल्यांकन करते हैं. सीजन 2 का पहला एपिसोड 20 जून 2026 को रिलीज हुआ. इसमें आलिया भट्ट, शार्वरी और आशीष सोलंकी ने जज बनकर मस्ती की. डोनाल्ड ट्रंप के इंपर्सनेटर अविनाश अग्रवाल जीत गए. अब फैंस दूसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

क्या होगा खास इस एपिसोड में?

दूसरे एपिसोड में भी अलग-अलग टैलेंट वाले कंटेस्टेंट्स आएंगे. गाने, नकल, कॉमेडी और अनोखे परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे. जजों के बीच तीखे सवाल-जवाब और हंसी-मजाक का दौर चलेगा. पिछले एपिसोड की तरह इस बार भी फिल्म प्रमोशन या कोई सरप्राइज हो सकता है. दूसरा एपिसोड जल्द ही रिलीज होने वाला है. अगर आप कॉमेडी और टैलेंट पसंद करते हैं तो यह एपिसोड मिस न करें. पूरी गेस्ट लिस्ट का इंतजार खत्म होने वाला है और धमाकेदार एंटरटेनमेंट तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ