Salman Khan की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज पर रोक! आखिर क्या है पूरा मामला?
Salman Khan Film: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. जानकारी है कि अनिश्चितकाल के लिए फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

अनिश्चितकाल के लिए रोक
2 / 7NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान की गलवान इंस्पायर्ड फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए सीबीएफसी ने रोका है, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पहले फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिसके बाद 'मातृभूमि' रखते हुए इस नाम को चेंज किया गया था.
सीबीएफसी ने लगाई रोक
3 / 7जानकारी की मानें, तो सलमान खान की गलवान पर आधारित फिल्म को CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने अगले आदेश तक रोक दिया गया है. कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म का नाम बदला गया था.
अटक गई फिल्म की रिलीज डेट
4 / 7इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में काल्पनिक कहानी होने का डिस्क्लेमर भी दिया गया, जिसके बावजूद भी CBFC ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी है. अब इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट अटक गई है.
फिल्म की कहानी
5 / 7वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की कहानी भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी के घटनाक्रम से प्रेरित बताई जा रही है.
ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म
6 / 7साथ ही कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है. फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया है.
फिल्म की रिलीज
7 / 7फिल्म की रिलीज की बात करें तो पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों और कुछ रीशूट के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई है. फिर उम्मीद की गई कि फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी?