Aamir Khan ने कंफर्म की तीसरी शादी, प्राइवेट सेरेमनी में होंगे फंक्शन, जल्द खत्म होगा इंतजार

Aamir Khan, Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस भी इस शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि, ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी.

Aamir Khan, Gauri Spratt

Aamir Khan, Gauri Spratt. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Aamir Khan, Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं. आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से तीसरी शादी करेंगे. 5 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. फैंस को भी इस शादी का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, लेकिन फिर भी हर किसी को इसकी फोटोज और वीडियो का इंतजार है.

विज्ञापन

आमिर खान ने कंफर्म की तीसरी शादी

जानकारी की मानें तो, आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली कंफर्म किया है कि वो तीसरी शादी करेंगे. आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं और उन्होंने ये बात मुंबई के एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कही है. इसके अलावा आमिर खान ने ये भी बताया कि ये शादी बेहद प्राइवेट होगी.

विज्ञापन

घर पर होगी शादी

साथ ही आमिर खान ने जानकारी दी कि उनकी ये शादी उनके घर पर ही होगी. इस शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. साथ ही आमिर खान ने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगी हैं. बता दें कि इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे.

दो बार हो चुका तलाक

गौरतलब है कि आमिर खान पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों ही शादी से तलाक हो चुका है. आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी. साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी और साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था.

विज्ञापन

2025 में किया था रिलेशनशिप पब्लिक

बता दें कि साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं. गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. अब आमिर और गौरी शादी करने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ