Tiger 3 को लेकर क्यों शुरू हुईं दो देशों में बैन की अटकलें? YRF ने पहले ही बना रखा है रिलीज का प्लान B

Tiger 3: सलमान की फिल्म ‘टाइगर’ को लेकर खबर आई कि इसके रिलीज पर ओमान और कतर में रोक लगा दी गई है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ये सच नहीं है।

Tiger 3

instagram

Tiger 3: इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस दिवाली यानी 12 नवंबर को भाईजान की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान की इस फिल्म को लेकर खबर आई कि इसके रिलीज पर ओमान और कतर में रोक लगा दी गई है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ये सच नहीं है।

अभी अंतिम फैसला लेना बाकी- रिपोर्ट्स 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों मध्य-पूर्वी देशों के अधिकारियों ने फिल्म के कॉन्टेंट को लेकर आपत्ति व्यक्त की है, लेकिन उन्हें अभी अंतिम फैसला लेना बाकी है। अगर दोनों देश फिल्म को मंजूरी देने पर सहमत हो, तो टाइगर 3 अभी भी इन जगहों पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक आखिरी फैसला आना बाकी है।

https://www.instagram.com/p/CzLBgr8sDqJ/

फिल्म से संबंधित आपत्तियों के बारे में पूछा गया- सूत्र

एक सूत्र ने बताया कि जब इन दोनों देशों से इस फिल्म से संबंधित आपत्तियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे भारत-पाकिस्तान वाले एंगल और टाइगर के आतंकवादियों से निपटने के तरीके को लेकर आशंकित हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि पहले भी कई हिंदी फिल्मों में इन विषयों को उठाया गया है। इनमें हाल की ही पठान और गदर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

दोनों देशों में इस फिल्म की रिलीज को लेकर बातचीत जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान और कतर के अधिकारियों को अभी लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर डर है। लोगों का मूड कैसा है यह कोई नहीं जानता कि फिल्म के कंटेट पर कौन कैसी प्रतिक्रिया देगा। इसलिए उनके दिमाग में दोनों ही तरह की बातें हैं। उम्मीद है कि आज दोनों देशों में इस फिल्म की रिलीज पर आखिरी फैसला ले लिया जाएगा।

उम्मीद है कि टाइगर 3 ओमान और कतर में रिलीज होगी- सूत्र

बता दें कि यशराज फिल्म्स (YRF) की ओर से तैयार की गई रणनीति के मुताबिक ओमान, कतर और अन्य जीसीसी देशों (यूएई को छोड़कर) में टाइगर 3 के शो 11 नवंबर को शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने इसको लेकर जानकारी दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि टाइगर 3 ओमान और कतर में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि आखिरकार फिल्म को सऊदी अरब, यूएई आदि में पास कर दिया गया है। इसके अलावा, टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्मों में एक पाकिस्तानी जोया (कैटरीना कैफ) को आतंकवादियों से लड़ते हुए दिखाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ